Top
Begin typing your search above and press enter to search.

India's defense exports: ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम की दूसरी खेप भेजी गई फिलीपींस, भारत के रक्षा निर्यात को मिला बड़ा बूस्ट

India's defense exports: नई दिल्ली। भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की बैटरियों का दूसरा बैच फिलीपींस पहुंच चुकी है। पहली बैटरी अप्रैल 2024 में भारतीय वायुसेना के विमान में भेजी गई थी

Indias defense exports: ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम की दूसरी खेप भेजी गई फिलीपींस, भारत के रक्षा निर्यात को मिला बड़ा बूस्ट
X

India's defense exports: नई दिल्ली। भारत के रक्षा निर्यात को बढ़ावा देने के लिए ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल सिस्टम की बैटरियों का दूसरा बैच फिलीपींस पहुंच चुकी है। पहली बैटरी अप्रैल 2024 में भारतीय वायुसेना के विमान में भेजी गई थी, जिसमें सिविल एयरक्राफ्ट एजेंसियों से सहायता मिली थी। ये खेप दोनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते के तहत भेजी गई है। बता दें​ कि ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सप्लाई के लिए फिलीपींस के साथ सौदे की घोषणा जनवरी 2022 में की गई थी।

India's defense exports: रिपोर्ट्स के अनुसार, उपकरणों के फिलीपींस के पश्चिमी हिस्से में पहुंचने तक हेवी लोड के साथ लंबी दूरी की यह उड़ान, बिना रुके करीब 6 घंटे की थी। ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की सप्लाई के लिए फिलीपींस के साथ सौदे की घोषणा जनवरी 2022 में की गई थी। फिलीपींस को मिसाइल सिस्टम के लिए तीन बैटरियां मिलेंगी, जिसकी रेंज 290 किलोमीटर है और इसकी गति 2.8 मैक (लगभग 3,400 किलोमीटर, ध्वनि की गति से तीन गुना) है। ब्रह्मोस मिसाइल को सबमरीन, जहाज, विमान या जमीन से लॉन्च किया जा सकता है।

India's defense exports: बता दें कि भारत का रक्षा निर्यात साल 2023-24 में करीब 21,083 करोड़ (लगभग 2.63 बिलियन डॉलर) का था। वहीं वित्तवर्ष 2022-23 में 15,920 करोड़ रुपये का था। पिछले 10 सालों की बात करें तो 2013-14 में 1,940 करोड़ से 2023-24 में 21,083 करोड़ तक, यानी हथियारों के निर्यात में करीब 31 गुना का इजाफा हुआ है।

India's defense exports: रिपोर्ट के मुताबिक भारत, 155 mm तोप के गोले और हॉवित्ज़र, ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइलें (उदाहरण: फिलीपींस को $375 मिलियन की डील), आकाश मिसाइल सिस्टम (फिलीपींस के साथ $200 मिलियन की संभावित डील), सर्विलांस और रडार सिस्टम, तेजस फाइटर जेट, हल्के हेलीकॉप्टर, और नौसैनिक पोत या तो बेच रहा है या इन हथियारों को बेचने की कोशिश कर रहा है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire