Breaking News
Create your Account
SECL: ऑफिस के बाहर अर्धनग्न प्रदर्शन कर गरजीं विस्थापित महिलाएं, आज होगा पुतला दहन
- VP B
- 19 Jul, 2025
छत्तीसगढ़ के SECL कार्यालय के बाहर विस्थापित महिलाओं ने अर्धनग्न होकर जोरदार प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कंपनी द्वारा किए गए वादे पूरे नहीं हुए हैं। गुस्साए लोगों ने ऐलान किया है कि आज पुतला दहन किया जाएगा।
SECL: कोरबा। कोरबा जिले में SECL की कुसमुंडा परियोजना के कार्यालय में भूविस्थापित परिवारों की महिलाओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। रोजगार और मुआवजे की मांग को लेकर यह पहला मौका है जब महिलाओं ने इस तरह प्रदर्शन किया। GM कार्यालय में SECL प्रबंधन पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।
SECL: महिलाओं का कहना है कि प्रबंधन बार-बार झूठे आश्वासन देता है, लेकिन रोजगार, मुआवजा और पुनर्वास के मुद्दों पर कोई कार्रवाई नहीं होती। प्रदर्शन के दौरान एक अधिकारी ने उन्हें बाहर जाने को कहा, जिस पर महिलाओं ने जवाब दिया, "चूड़ी पहन लो, साड़ी पहन लो।" महिलाओं ने फर्जी नौकरियों के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग भी की।
ये है प्रमुख मांगें:
-1978-1988 के बीच लंबित रोजगार प्रकरणों को शीघ्र पूरा कर सही उम्मीदवारों को नौकरी दी जाए।
-फर्जी दस्तावेजों से नौकरी पाने वालों को निलंबित कर उनकी सुविधाएं बंद की जाएं और सत्यापन के बाद लाभ दिया जाए।
-भूविस्थापितों के लिए वैकल्पिक रोजगार की व्यवस्था हो और पूर्व में निकाले गए उम्मीदवारों को पुनः नियुक्त किया जाए।
-आंदोलन के दौरान पुलिस कार्रवाई का शिकार हुए भूविस्थापितों के खिलाफ केस वापस लिए जाएं।
इसी कड़ी में महिलाओं द्वारा आज शनिवार को कुसमुंडा GM सचिन पाटिल और CMD का पुतला दहन किया जाएगा। प्रशासन को इसकी सूचना दे दी गई है। आंदोलनकारी महिलाओं का कहना है कि प्रबंधन के अड़ियल रवैया ने उन्हें अर्धनग्न प्रदर्शन करने पर मजबूर कर रहा है।
Related Posts
More News:
- 1. Chandrodaya Temple: वृंदावन में बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, पूर्व CM अखिलेश ने किया था शिलान्यास, प्रधानमंत्री मोदी कर सकते हैं लोकार्पण
- 2. LPG Gas Price Hike: 5 किलो वाला ‘छोटू’ सिलेंडर हुआ महंगा, अब ₹1754 में मिलेगा; कमर्शियल सिलेंडर पर भी भारी बढ़ोतरी
- 3. CG News : ऑपरेशन के बाद आरक्षक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, प्रबंधन बोला- हार्ट अटैक से गई जान
- 4. CG News : गरियाबंद में 36 घंटे में तीसरी बार भूकंप के झटके, इलाके में दहशत का माहौल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

