Top
Begin typing your search above and press enter to search.

एसडीएम को बदसलूकी की सजा,बघेल हटाएं गए, यह था बड़ा कारण

एसडीएम को बदसलूकी की सजा,बघेल हटाएं गए, यह था बड़ा कारण
X
भोपाल। बुदनी एसडीएम राधेश्याम बघेल को सार्वजनिक तौर पर लोगों से बदसलूकी करना भारी पड़ गया है। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद राज्य सरकार ने बघेल को हटा दिया है। उनकी नई पदस्थापना जीएडी पूल में की गई है। बघेल ने आरएसएस से जुड़े एक बुजुर्ग पदाधिकारी जुगल सिसोदिया से बदसलूकी की थी। वे मांगों को लेकर ज्ञापन देने गए थे।

तब एसडीएम ने कहा था कि आप लोग ज्ञापन देने आए हैं अथवा गुंडागर्दी करने के लिए। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। यह वाकया रेहटी का था। बुदनी के लोगों की दो दिन पहले रवींद्र भवन में संगठन पर्व को लेकर एक बैठक आयोजित की गई थी। इस बैठक में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हुए थे।

तब बुदनी के लोगों ने एसडीएम की शिकायत की थी। शिवराज ने कहा था कि एसडीएम को हटा दिया जाएगा। बताते हैं कि एसडीएम को शिवराज के कहने के बाद हटा दिया गया है। उल्लेखनीय है कि आरएसएस के पदाधिकारी एक प्रतिनिधि मंडल के साथ एक नाबालिग लड़की के साथ हुई छेड़छाड़ के मामले की शिकायत करने के लिए गए थे। बातचीत के दौरान एसडीएम ने यह टिप्पणी की थी।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire