Top
Begin typing your search above and press enter to search.

School Holidays 2024 : प्रदेश के स्कूलों के लिए नई अवकाश की घोषणा, छात्रों को मिलेंगी इतने दिनों की छुट्टी, देखें लिस्ट...

इस तरह कुल 64 दिनों के छुट्टी आदेश जारी किया गया है।

School Holidays 2024 : प्रदेश के स्कूलों के लिए नई अवकाश की घोषणा, छात्रों को मिलेंगी इतने दिनों की छुट्टी, देखें लिस्ट...
X
School Holidays 2024 : रायपुर। स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों में इस साल 64 दिनों के लिए अवकाश की घोषणाा की है। स्कूलों में इस साल दशहरा और ​दीपावली में 6-6 दिन की छुट्टी रहेगी। शीतकालीन अवकाश 6 दिन का ही रहेगा। गर्मी की छुट्टियां 46 दिनों की होगी। इस तरह कुल 64 दिनों के छुट्टी आदेश जारी किया गया है।


School Holidays 2024 : बता दें कि स्कूल शिक्षा विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर ने शिक्षा सत्र 2024-25 (26 जून 2024 से 30 अप्रैल 2025) के लिए राज्य की शैक्षणिक संस्थाओं के लिए अवकाश की घोषण की है। इसमें दशहरा की छुट्टी 6 दिनों की रहेगी, जो 7 से 12 अक्टूबर तक होगी। दीपावली अवकाश 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक रहेगा। शीतकालीन अवकाश 23 से 28 दिसंबर तक रहेगा। इस तरह गर्मी की छुट्टियां 1 मई से 15 जून 2025 तक 46 दिन की रहेगी।



Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire