Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2024-25 का शुभांरभ

सभी राज्यों के दल प्रबंधक एवं खिलाड़ी विद्यार्थियों के साथ ही अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

स्कूल शिक्षा मंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2024-25 का शुभांरभ
X

MP News : भोपाल। राजधानी में 68वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2024-25 का शुभारंभ हो गया है। शहर के सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर में आयोजित शुभारंभ समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह ने दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। प्रतियोगिताओं में 34 राज्यों के लगभग 1400 विद्यार्थी खिलाड़ियों के साथ ही प्रबंधकीय अधिकारी, कोच और शिक्षक गण सहभागिता कर रहे हैं।

MP News : स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया और लोकशिक्षण संचालनालय, के संयुक्त तत्वाधान में 7 जनवरी 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता के तहत अंडर 14 बालक हॉकी तथा अंडर 14 एवं अंडर-19 शूटिंग की बालक एवं बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इस अवसर पर प्रभारी आयुक्त लोक शिक्षण मनीषा सेंतिया, स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के पर्यवेक्षक मुकेश अग्रवाल, संयुक्त संचालक भोपाल संभाग अरविंद चौरगड़े, सभी राज्यों के दल प्रबंधक एवं खिलाड़ी विद्यार्थियों के साथ ही अन्य अधिकारी तथा बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire