Top
Begin typing your search above and press enter to search.

विकासखंड माकड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारी,कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

विकासखंड माकड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग अधिकारी,कर्मचारी क्रिकेट प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
X

रोशन सेन /माकड़ी: विकासखंड मकड़ी में स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों का दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 दिसंबर को किया गया। विकासखंड को 8 जोनो में बांट कर टीम बनाई गई। माय कर्मचारियों में उत्साह के साथ भाग लिया। फाइनल मैच मकड़ी जॉन विरुद्ध रंजन जॉन के मध्य खेला गया फाइनल मैच रोमांच से भरा हुआ था। अंतिम ओवर में माकड़ी जोन में मैच जीत लिया। राणा जॉन ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 84 रन बनाया जिसे मकड़ी जॉन ने दो गेंद शेष रहते मैच जीत लिया।

इस अवसर पर अतिथि रहे हेमलाल वट्टी माकड़ी सरपंच, दीपेंद्र नाग भाजपा मंडल अध्यक्ष, गौतम साहू संजू पोयम एवं ललित पोयम पूर्व सरपंच, संजू ग्वाल भाजपा मंडल महामंत्री, विष्णु पांडे, एवं अधिकारी बीईओ,एबीईओ, बीआरसी, बीआरपी मंडल संयोजक की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस मैच को आयोजन करने में विशेष योगदान रहा ऋषि नागवंशी मंडल संयोजक, हितेश शर्मा सीएसी,अभि वर्मा सीएसी, सुरेश सोरी, सोन्हार नाग, देवव्रत मरकाम, भरत वैद्य, भेद राम मानकर एवं अन्य कर्मचारियों का रहा।

अतिथियों ने उद्बोधन में इस प्रकार के आयोजन के लिए प्रोत्साहित किया और आगामी वर्ष आयोजन में इस प्रकार का आयोजन हो जिसमें उनका भी सहयोग मिलेगा। प्रथम पुरस्कार ₹5000 एवं ट्रॉफी, द्वितीय पुरस्कार ₹3000 ट्रॉफी, मैन ऑफ़ द सीरीज, बेस्ट बॉलर, बेस्ट बल्लेबाज, बेस्ट कीपर, बेस्ट संरक्षक एवं प्रत्येक मैच में मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रदान किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में सभी अधिकारी कर्मचारियों का सहयोग प्राप्त हुआ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire