Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

मामूली आरक्षक से करोड़पति बना सौरभ, ऑफिस और घर में मिली 234 किलो चांदी, पढ़ें पूरी खबर...

एक मकान में सौरव रहता है और दूसरे में बिल्डर का दफ्तर संचालित करता है।

मामूली आरक्षक से करोड़पति बना सौरभ, ऑफिस और घर में मिली 234 किलो चांदी, पढ़ें पूरी खबर...
X

MP News : भोपाल। आरक्षक से बिल्डर बने सौरव शर्मा के यहां से लोकायुक्त को 8 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। इसमें नकदी, 234 किग्रा चांदी शामिल है। एजेंसी ने सौरव के घर-दफ्तर से अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। उसकी अचल संपत्ति की जानकारी खंगाली जा रही है।जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त ने गुरुवार को परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक सौरव शर्मा के घर-दफ्तर पर रेड की थी। सौरव के ई-7 अरेरा कॉलोनी में दो मकान हैं। एक मकान में सौरव रहता है और दूसरे में बिल्डर का दफ्तर संचालित करता है।

MP News : लोकायुक्त की टीम ने दोनों जगहों से कुल 8 करोड़ रुपए कीमती सामान जब्त किया है। इसमें नकदी 2.85 करोड़ रुपए हैं। टीम अभी और उसकी अचल संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। इसके पूर्व टीम ने 40 किग्रा चांदी बरामद की थी। 200 किग्रा चांदी शुक्रवार को दफ्तर से बरामद की है। सौरभ शर्मा ने घर के अंदर चांदी की ईंट जमीन में गाढ़ रखी थी सौरभ के घर से 234 किलो चांदी मिला है जिसकी कीमत 2 करोड़ 10 लाख बताई जा रही है

MP News : इसके अलावा 17 लाख की ब्रांडेड घड़ियां,15 लाख की लेडिज पर्स, दो अलमारी से कैस और हीरे की अंगूठी मिली है जिसकी कीमत 11 लाख रुपये बताई जा रही है इसके साथ ही भोपाल में कल रात पकड़ी गई इनोवा गाड़ी जो कि सौरभ शर्मा के करीबी चंदन सिंह की गाड़ी से 19 नवंबर को 52 किलो सोना, 10 करोड़ रुपये मिले थे इस पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire