Breaking News
Create your Account
सतना एअरपोर्ट बनकर तैयार, जल्द पर्यटकों को मिलेगा हवाई यात्रा का लुत्फ
भोपाल/सतना। लंबे इंतजार के बाद सतना एअरपोर्ट अब पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया है। यह एअरपोर्ट क्षेत्रीय कनेक्टिविटी और पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विकसित किया गया है। इस नई पहल से पर्यटकों को सतना और इसके आसपास के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों तक पहुंचने में आसानी होई, यहां से जल्द ही पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा के तहत उड़ानों का भी संचालन शुरू किया जाएगा। हालाँकि, यहाँ से सप्ताह में दो दिन के लिए वायु सेवा का शेडूअल जारी कर दिया गया था, परन्तु सतना एअरपोर्ट के निकट भविष्य में उद्घाटन की वजह से वायु सेवा बुधवार एवं रविवार को सत्तना की जगह रीवा सिंगरौली से संचालित की जा रही है।
पीएम श्री पर्यटन वायु सेवा राज्य सरकार की एक प्रमुख योजना है, जिसका उद्देश्य देश के पर्यटन स्थलों को बेहतर हवाई कनेक्टिविटी प्रदान करना है। सतना एअरपोर्ट से जुड़ने वाले रूट्स को विशेष रूप से डिजाइन किया गया है ताकि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को अधिक सुविधाएं मिल सकें> . सतना एअरपोर्ट के चालू होने से आसपास के पर्यटन स्थलों, जैसे खजुराहो, चित्रकूट, और मैहर मंदिर तक पहुंचना सुगम होगा। यह क्षेत्र धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है, और अब देश-विदेश के पर्यटक आसानी से इन स्थलों की यात्रा कर सकेंगे।
एअरपोर्ट के शुरू होने से न केवल पर्यटन क्षेत्र में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। होटल, गाइड सेवा, ट्रांसपोर्ट और अन्य सहायक सेवाओं को इससे लाभ मिलेगा। सतना एअरपोर्ट का संचालन क्षेत्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पर्यटन और व्यापार को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। अब जल्द ही पर्यटक हवाई यात्रा का लुत्फ उठाकर इस क्षेत्र की सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहरों का आनंद ले सकेंगे।
विस्तृत साप्ताहिक कार्यक्रम -
सोमवार को भोपाल- जबलपुर - रीवा - सिंगरोली – रीवा- जबलपुर - भोपाल
मंगलवार को भोपाल - खजुराहों – रीवा - सिंगरोली – रीवा - खजुराहों - भोपाल
बुधवार को भोपाल- जबलपुर - रीवा - सिंगरोली –रीवा - जबलपुर - भोपाल
शुक्रवार को भोपाल- जबलपुर - रीवा - सिंगरोली – रीवा - जबलपुर - भोपाल
शनिवार को भोपाल - खजुराहों – रीवा - सिंगरोली – रीवा - खजुराहों - भोपाल
रविवार को भोपाल - खजुराहों – रीवा - सिंगरोली – रीवा - खजुराहों - भोपाल
Related Posts
More News:
- 1. NDMA Mock Drill Alert: आपके फोन पर भी आई है बीप की आवाज! घबराएं नहीं, जानें क्यों हुआ ऐसा?
- 2. CG News : नदी में डूबने से दो मासूमों की मौत, गांव में पसरा मातम
- 3. Iran Explosion : ईरान में ऑर्डनेंस क्लियरेंस के दौरान बड़ा हादसा : IRGC के 14 जवानों की मौत
- 4. CG Weather News : झुलसाती गर्मी पर लगा ब्रेक, अब बदलेगा मौसम का मिज़ाज, अगले 3 दिन में तापमान गिरेगा
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

