Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Satish Shah : अभिनेता सतीश शाह को मिलेगा मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान

Satish Shah : अभिनेता सतीश शाह को मिलेगा मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान
X

Satish Shah : मुंबई : लोकप्रिय अभिनेता सतीश शाह को मरणोपरांत पद्म श्री सम्मान दिए जाने का ऐलान किया गया है। मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन में यह सम्मान उनके कजिन भाई अरविंद को सौंपेंगी।

Satish Shah : परिवार अभी तक सदमे से नहीं उबर पाया

सतीश शाह के कजिन अरविंद ने भावुक होकर कहा कि पूरा परिवार अभी भी उनकी मौत के सदमे से उबर नहीं पाया है। उन्होंने बताया कि सतीश की पत्नी मधु शाह की तबीयत ठीक नहीं रहती, इसलिए वह सम्मान लेने नहीं जा पा रही हैं। अरविंद ने कहा, “वे मेरे भाई से बढ़कर थे। काश यह सम्मान उन्हें तब मिलता जब वह जिंदा थे।”

Satish Shah : मेरे वापस लौटने पर करेंगे छोटा सेलिब्रेशन

अरविंद ने आगे कहा कि जब वह सम्मान लेकर मुंबई लौटेंगे तो परिवार के साथ सतीश शाह के सम्मान में छोटा सेलिब्रेशन जरूर करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि सतीश ऊपर से उन्हें आशीर्वाद देते हुए देख रहे होंगे।

Satish Shah : सतीश शाह का यादगार सफर

सतीश शाह को उनकी कॉमेडी टाइमिंग और चरित्र अभिनय के लिए हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’, ‘कल हो ना हो’, ‘ओम शांति ओम’, ‘जाने भी दो यारों’ और ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ जैसी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। उनकी आखिरी फिल्म ‘हमशक्ल’ (2014) और आखिरी सीरीज ‘यूनाइटेड कच्चे’ (2023) थी। पद्म अवॉर्ड्स 2026 की घोषणा गणतंत्र दिवस पर की गई थी। सतीश शाह का निधन अक्टूबर 2025 में मुंबई में हुआ था।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire