Top
Begin typing your search above and press enter to search.

नवापारा के सरपंच निलंबित, अनियमितता से जुड़ा है मामला

नवापारा के सरपंच निलंबित, अनियमितता से जुड़ा है मामला
X
अभनपुर: अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नवागांव के सरपंच भागवत साहु को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई आबादी पट्टा वितरण में भारी अनियमितता पाए जाने के बाद की गई। अभनपुर के एसडीएम रवि सिंग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

सरपंच भागवत साहु कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं में से एक माने जाते हैं, और उनके निलंबन से क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई की है, जिससे भविष्य में ऐसी अनियमितताओं को रोकने का प्रयास किया जा सके।




Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire