Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sarah Taylor: सारा टेलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी

Sarah Taylor: सारा टेलर ने रचा इतिहास, इंग्लैंड पुरुष टेस्ट टीम में मिली बड़ी जिम्मेदारी, ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी
X

Sarah Taylor: नई दिल्ली: इंग्लैंड की पूर्व दिग्गज महिला विकेटकीपर बल्लेबाज सारा टेलर को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्हें इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टेस्ट टीम का फील्डिंग कोच नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही वो पुरुष टेस्ट टीम के सपोर्ट स्टाफ में शामिल होने वाली पहली महिला कोच बन गई हैं। ECB ने आगामी न्यूजीलैंड के टेस्ट सीरीज के लिए उनकी नियुक्ति की घोषणा की है।

इंग्लैंड लायंस के साथ किया था शानदार काम

इस एक्सपीरियंस विकेटकीपर बल्लेबाज ने हाल ही में इंग्लैंड लायंस टीम के साथ जुड़ी थी। प्रबंधन उनके खिलाड़ियों के साथ काम करने और फील्डिंग में सुधार में योगदान से काफी खुश है। इसी के आधार पर उन्होंने सीनियर पुरुष टीम की जिम्मेदारी सँभालने की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले वह ससेक्स पुरुष टीम और मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं।

ECB ने की तारीफ/करियर

ECB के क्रिकेट निदेशक Rob Key ने सारा टेलर को अपने क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बताया। उन्होंने कहा कि एंड्रयू फ्लिंटॉफ और एड बार्नी ने भी उनके काम की काफी सराहना की है। सारा टेलर महिला क्रिकेट की महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में गिनी जाती हैं। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 226 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी व शानदार विकेटकीपिंग से खास पहचान बनाई।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire