Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Sandeep Lakra Murder Case: सीतापुर थाना के निरीक्षक निलंबित, आईजी ने जारी किया आदेश

Sandeep Lakra Murder Case: सीतापुर थाना के निरीक्षक निलंबित, आईजी ने जारी किया आदेश
X
Sandeep Lakra Murder Case: अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सीतापुर में हुए संदीप लकड़ा हत्याकांड मामले में आईजी अंकित गर्ग ने कार्यवाही करते हुए निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा को निलंबित कर दिया है। 10 दिन पहले सीतापुर टीआई निरीक्षक प्रदीप जॉन लकड़ा को आईजी ने लाइन अटैच किया था।


Sandeep Lakra Murder Case: बता दें ​कि संदीप मर्डर केस में अब तक निरीक्षक सहित सब इंस्पेक्टर और एक आरक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही हो चुकी है। इसके साथ ही विभागीय जांच भी तेज हुई है। वहीं इस मामले में परिवार के साथ सर्व आदिवासी समाज धरने पर बैठा है।


Sandeep Lakra Murder Case: सीतापुर के जल जीवन मिशन योजना के तहत मैनपाट के लुरैना गांव में बनाए जा रहे फाउंडेशन के नीचे संदीप लकड़ा का शव मिला था। इस मामले में पुलिस ने ठेकेदार समेत 6 लोगों को नामजद आरोपी बनाया है। उनमें 4 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इसी बात को लेकर आदिवासी समाज के पदाधिकारियों ने जमकर हंगामा किया था।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire