Samsung Galaxy Z Flip 7 launched: Samsung ने भारत में लॉन्च किया Galaxy Z Flip 7, जानें इसकी कीमत, स्पेसिफिकेशन्स और जबरदस्त फीचर्स
Samsung Galaxy Z Flip 7 launched: टेक डेस्क: सैमसंग ने अपने Unpacked 2025 इवेंट में Galaxy Z Fold 7 और Galaxy Z Flip 7 FE के साथ Galaxy Z Flip 7 को भारत समेत वैश्विक बाजार में लॉन्च किया। यह क्लैमशेल फोल्डेबल स्मार्टफोन Exynos 2500 चिपसेट और 4.1 इंच की एज-टू-एज सुपर AMOLED कवर स्क्रीन के साथ आता है। यह Android 16 आधारित One UI 8 पर चलता है। अनफोल्ड होने पर इसकी मोटाई 6.5mm है, जो पिछले मॉडल से पतला है।

कीमत और उपलब्धता
Galaxy Z Flip 7 के 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,09,999 रुपये और 12GB रैम + 512GB वेरियंट की कीमत 1,21,999 रुपये है। यह फोन ब्लू शैडो, कोरल रेड, जेट ब्लैक और मिंट (केवल Samsung India वेबसाइट पर) रंगों में उपलब्ध है। प्री-ऑर्डर 25 जुलाई से शुरू होंगे, और 12 जुलाई तक प्री-ऑर्डर करने पर 512GB वेरियंट 256GB वेरियंट की कीमत पर मिलेगा।

स्पेसिफिकेशन्स
इसमें 6.9 इंच फुल HD+ डायनामिक AMOLED 2X प्राइमरी डिस्प्ले और 4.1 इंच सुपर AMOLED कवर स्क्रीन है, दोनों 120Hz रिफ्रेश रेट और 2600 निट्स ब्राइटनेस के साथ। स्क्रीन पर गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन है। फोन में 3nm Exynos 2500 प्रोसेसर, 12GB रैम और 512GB स्टोरेज है।
कैमरा और AI फीचर्स
इसमें 50MP प्राइमरी + 12MP अल्ट्रा-वाइड रियर कैमरा और 10MP सेल्फी कैमरा है। ProVisual Engine के साथ AI इमेजिंग टूल्स, Transcript Assist, Note Assist, Call Assist और Live Translation जैसे फीचर्स हैं।

बैटरी और डिज़ाइन
4300mAh बैटरी, IP48 रेटिंग, और Armor FlexHinge के साथ यह फोन 188 ग्राम वजनी है।

