Top
Begin typing your search above and press enter to search.

सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा छठ महापर्व में हुई शामिल, व्रतधारियों से ली आशीर्वाद

विधायक पैकरा के आगमन पर राजा तालाब के पास पूजा स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया।

सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा छठ महापर्व में हुई शामिल, व्रतधारियों से ली आशीर्वाद
X
CG News : राकेश भारती, कुसमी/बलरामपुर। सामरी विधानसभा की विधायक उदेश्वरी पैकरा ने छठ महापर्व के अवसर पर कुसमी नगर पंचायत के राजा तालाब, ग्राम पंचायत कंजिया की बलारी नदी और कोरंधा नदी के पास आयोजित पूजा में भाग लिया। विधायक ने छठी माता का आशीर्वाद प्राप्त करते हुए पूजा अर्चना में हिस्सा लिया और सभी व्रतधारियों को नारियल और अगरबत्ती भेंट की। उन्होंने सामरी विधानसभा और पूरे प्रदेश में अमन, चौन और शांति की प्रार्थना की।



CG News : विधायक पैकरा के आगमन पर राजा तालाब के पास पूजा स्थल का सौंदर्यीकरण किया गया। हिंडाल्को इंडस्ट्रीज कुसमी और वार्ड नंबर 2 के पार्षद मद के सहयोग से लगभग 5.68 लाख रुपए की स्वीकृति से यहां टाइल्स का कार्य और मंदिर के सामने सौंदर्यीकरण कराया गया। इस परिवर्तन ने पूजा स्थल की रौनक बढ़ा दी है, जिसके लिए उपस्थित व्रतधारियों और जन समुदाय ने विधायक को धन्यवाद दिया।



CG News : छठ पूजा के इस महोत्सव में विधायक के साथ बीजेपी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। सभी व्रतधारियों ने छठ महापर्व के प्रथम दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया, और दूसरे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित कर सभी के लिए शांति, सुख-समृद्धि और स्वस्थ्य जीवन की कामना की। इस अवसर पर पूरे नगर और ग्राम पंचायतों का वातावरण भक्तिमय हो गया।



CG News : व्यवस्था में प्रशासन का सहयोगरू छठ महापर्व पर पूजा स्थल पर टेंट और पंडालों को सजाकर और आवागमन को सुचारू रखने में एसडीएम कुसमी करुण डहरिया, नगर निरीक्षक जितेंद्र जायसवाल और नगर पंचायत कुसमी का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसे स्थानीय लोगों ने सराहा।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire