Begin typing your search above and press enter to search.
सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा पीएम जन मन योजना के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्र भूलसी खुर्द पहुंच कर सुनी ग्रामीण जनता की समस्याएं
सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा पीएम जन मन योजना के तहत आदिवासी बहुल क्षेत्र भूलसी खुर्द पहुंच कर सुनी ग्रामीण जनता की समस्याएं

राकेश भारती /कुसमी/बलरामपुर। सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा आज प्रधान मंत्री जन मन योजना शिविर के माध्यम से कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत भुलसी खुर्द पहुंच कर उपस्थित पहाड़ी कोरवा जन जाति सहित उपस्थित जन समुदाय की समस्या को ध्यान पूर्वक सुनी , जहा कार्यक्रम में सर्वप्रथम सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित सभी गणमान्य अतिथियों का आतिश बाजी करते हुए ढोल नगाड़े के साथ मंच पर लाया गया , तत्पश्चात कार्यक्रम की शुरुआत करने से पहले मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प माला अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई.
आज के इस पी एम जन मन शिविर में स्वागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय द्वारा सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। तत्पश्चात बारी बारी से सभी मंचासिन अतिथियों का स्वागत फूल माला एवम पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।
आज के इस पी एम जन मन के आयोजित शिविर कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित काफी संख्या में आस पास में निवासरत विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति एवम आदिवासी समुदाय सहित अन्य ग्रामीण जनता उपस्थित थे।
सामरी विधायक से ग्रामीण जनता द्वारा पूर्व एवम वर्तमान समय में तेंदू पत्ता सहित साल विज विक्रय की गई की राशि का भुगतान आज तक नहीं मिलने की शिकायत सामरी विधायक से की ।
तेंदूपता संग्रहण का राशि भुगतान सहित सरई बीज खरीदी की गई साल बीज भुगतान की राशि काफी दिनों से अभी तक नही मिलने की शिकायत सामरी विधायक से की गई जिसपर प्रबंधक सुकर पैकरा को बुलाकर एक सप्ताह के अंदर सभी प्रकार के लंबित भुगतान ग्रामीण जनता को करने की हिदायत दी गई, ग्रामीण जनता द्वारा इस सुदूर आदिवासी अंचल क्षेत्र में पुलिया निर्माण, सड़क निर्माण, अतिरिक्त कक्ष निर्माण , अहाता निर्माण, खेल कूद हेतु स्कूल प्रांगण मैदान का समतलीकरण करने की मांग पेय जल हेतु बोरवेल की मांग सहित अन्य प्रकार की मांग ग्रामीण जनता के द्वारा आवेदन के माध्यम से पूरा कराने की मांग की गई ।
आज के इस पी एम जन मन भुलसी खुर्द शिविर में उपस्थित जन समुदाय को जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह , जिला पंचायत सदस्य हीरामुनि निकुंज , सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित अन्य लोगों द्वारा संबोधित करते हुए कहा गया की आज का यह शिविर प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत आप सभी विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा जनजाति सहित आदिवासी समुदाय के लोगों के लिए आप सभी की सभी प्रकार की मूलभूत समस्याओं को पूरा करने के लिए आप लोगों के ग्राम पंचायत में भाजपा की केंद्र सरकार एवम भाजपा की राज्य सरकार द्वारा आयोजित की गई है.
जहा जहा जिस गांव में सड़क , पुलिया , आवास, विद्यालय , पेय जल की समस्या के साथ किसी भी प्रकार की समस्या है तो शिविर के माध्यम से विभाग में आवेदन दीजिए , आप लोगों के मांगो को सरकार द्वारा तत्काल निराकरण करते हुए पूरा किया जाएगा, आप सभी का राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड , किसान क्रेडिट कार्ड, सहित सभी प्रकार की जो भी शिकायत हो या किसी भी प्रकार की मांग है सभी को आवेदन के माध्यम से मांग कीजिए सभी मांग आप लोगों का भाजपा सरकार द्वारा पूरा किया जाएगा , आप लोग भाजपा की सरकार केंद्र एवम राज्य में बनाए है यहां से विधायक एवम सांसद भाजपा का बनाकर भेजे है आप सभी को इस मंच से धन्यवाद देते हुए यह अपील करते है की आने वाले सभी प्रकार के निर्वाचित चुनाव में भाजपा समर्थित अभ्यर्थी को जीत दिला कर इस क्षेत्र से भेजे जिससे विकास की कार्य ग्रामीण इलाको में किया जा सके.
आज के इस पी एम जन मन योजना शिविर के माध्यम से सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा द्वारा विद्यालय के बच्चो को जाति प्रमाण पत्र भेंट करते हुए महिला विकास कार्यालय कुसमी के माध्यम से गोद भराई का रस्म को पूरा करते हुए अनप्रासन रस्म को कार्यक्रम को पूरा करते हुए छोटे छोटे बच्चो को खीर खिलाने की रस्म को पूरा किया गया ।
आज के इस पी एम जन मन योजना शिविर भुलसी खुर्द में कार्यक्रम की मुख्य आतिथी सामरी विधायक उदेश्वरी पैकरा सहित जिला पंचायत सदस्य हीरामुनि निकुंज , जनपद अध्यक्ष कुसमी हुमंत सिंह , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडेय, विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामपथ यादव ,भाजपा जिला मिडिया प्रभारी किसान मोर्चा राकेश भारती, विधायक प्रतिनिधि लक्ष्मण पैकरा, भाजपा पदाधिकारी राजेश्वर गुप्ता, पूर्व युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, मंडल मंत्री पारस पाल, मजदूर संघ यूनिनियन जिलाध्यक्ष सी जे प्रजापति,भाजपा कार्यक्रता लल्लू यादव , दीपक सिंह , भाजपा युवा कार्यक्रता राहुल सिंह , नितेश सिंह, राजेश्वर यादव ,सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी, शिक्षक गण , ग्राम पंचायत के सरपंच /सचिव मीडिया के साथीगण सहित काफी संख्या में विशेष पिछड़ी पहाड़ी जनजाति कोरवा एवम आदिवासी समुदाय के साथ साथ अन्य समुदाय से ग्रामीण जनता मौजूद रह कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिए, वही इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक सिन्हा द्वारा किया गया ।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


