Create your Account
समाजवादी पार्टी का बीजेपी के पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप, पढ़ें पूरी ख़बर
- VP B
- 25 Jul, 2024
मध्य प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेगी।
भोपाल। समाजवादी पार्टी ने सागर में दलित युवक की हत्या के मामले में पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह पर गंभीर आरोप लगाए है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव और पूर्व विधायक सुनीलम ने सयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में पूर्व मंत्री और विधायक भूपेंद्र सिंह पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेंद्र सिंह अपराधियों का संरक्षण कर रहे है।
उन्होनें कहा कि सागर जिले में पहले दलित युवक की हत्या की जाती है फिर उसकी बहन की हत्या कर दी जाती है।समाजवादी पार्टी ने कहा कि आरोपी भूपेंद्र सिंह के साथ जुड़ा हुआ है।बता दे कि सागर जिले में हुई थी दलित युवक की हत्या वही पूर्व विधायक सुनीलम ने पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस पीड़ित पक्ष को धमका रही है।जान से मारने की पुलिस धमकी दे रही। सुनीलम ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है। और कहा कि पीड़ित पक्ष पर जो मामले दर्ज हुए वह वापस हों एक करोड रुपए मुआवजे, आवास और सरकारी नौकरी की भी मांग की है।
इधर मध्य प्रदेश में होने वाले उप चुनाव में समाजवादी पार्टी कांग्रेस के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेगी। मध्य प्रदेश में बुधनी और विजयपुर सीट पर जल्द उपचुनाव होने है। ये बात सपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मनोज यादव ने कही।उन्होंने कहा कि अभी हम गठबंधन में हैं अभी की स्थिति में मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे हमारा उद्देश्य बीजेपी को हराना है।
Related Posts
More News:
- 1. Share Market: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 579 और निफ्टी 170 अंक चढ़कर बंद
- 2. UP Accident : सरिया से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलटा, दो सगे भाई समेत तीन की मौत
- 3. UP News : नितिन नवीन ने हनुमान मंदिर में किए दर्शन-पूजन, एयरपोर्ट से प्रदेश मुख्यालय तक निकला रोड शो, पदाधिकारियों के साथ की अहम बैठक
- 4. Constable Suspended : डायल-112 के आरक्षक पर गिरी गाज, दुर्घटना स्थल पर देर से पहुंचने और अभद्र व्यवहार पर किया निलंबित
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

