Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश

Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान खान का ‘राजा शिवाजी’ में धमाकेदार कैमियो, पहली झलक देख फैंस के उड़े होश
X

Salman Khan Cameo Raja Shivaji: मुंबई। सलमान खान के फैंस उनके बड़े पर्दे पर वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, और अब उनका यह इंतजार आखिरकार खत्म हो चुका है। सलमान खान की अगली फिल्म मातृभूमि की रिलीज डेट को लेकर अभी तक कन्फ्यूजन बना हुआ है, लेकिन इससे पहले सलमान खान ने राजा शिवाजी फिल्म में अपना ‘भौकाली’ कैमियो पेश कर दिया है। इस फिल्म के जरिए सलमान ने 1 मई को फिल्मी दुनिया में धमाकेदार एंट्री की। इस फिल्म में सलमान का कैमियो एक बड़ा सरप्राइज था, और अब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।

Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान का ऐतिहासिक रोल: जिवा महाला का किरदार

रितेश देशमुख की ऐतिहासिक फिल्म राजा शिवाजी में सलमान खान जिवा महाला के रूप में दिखाई दे रहे हैं। जिवा महाला वह वीर योद्धा थे जिन्होंने प्रतापगढ़ की लड़ाई में शिवाजी महाराज की जान बचाई थी। इस रोल को निभाने के लिए सलमान खान ने खुद रितेश से रिक्वेस्ट की थी, क्योंकि रितेश के दिमाग में पहले ऐसा कोई प्लान नहीं था। सलमान का यह किरदार फिल्म में बेहद महत्वपूर्ण है, और उनकी एंट्री ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह बॉलीवुड के 'किंग' हैं।

Salman Khan Cameo Raja Shivaji: सलमान की ‘भौकाली’ एंट्री, वीडियो ने मचाया धमाल

फिल्म में सलमान खान का लुक किसी भी सस्पेंस से कम नहीं था। मेकर्स ने फिल्म के लिए उनका लुक पूरी तरह से गुप्त रखा था, ताकि यह फैंस के लिए एक बड़ा सरप्राइज हो। लेकिन फिल्म रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर उनका लुक वायरल हो गया। वीडियो में सलमान तलवार हाथ में लिए, बड़ी-बड़ी मूंछों और माथे पर तिलक लगाए दिख रहे हैं। इसके बाद वह दुश्मनों को अपनी तलवार से नष्ट करते हुए नजर आते हैं। इस सीन में उनके साथ रितेश देशमुख भी दिखाई देते हैं, जो फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज का किरदार निभा रहे हैं। इस सीन में सलमान खान का नाम स्क्रीन पर दिखता है - जिवा महाला, शिवाजी अंगरक्षक।

Salman Khan Cameo Raja Shivaji: फैन्स की प्रतिक्रियाएं: सलमान के कैमियो ने मचाया बवाल

सलमान खान का लुक सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया है। एक फैन पेज पर लिखा गया है, "कैमियो ऐसा हो कि पूरी फिल्म एक तरफ और भाई की एंट्री एक तरफ।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire