Create your Account
बड़ी खबर: देश में खोले जाएंगे 100 नए सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया ऐलान
- Pradeep Sharma
- 24 Jan, 2025
Sainik School: भारत में शिक्षा की बुनियादी गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के अलप्पुझा में विद्याधिराज विद्यापीतम सैनिक
नई दिल्ली। Sainik School: भारत में शिक्षा की बुनियादी गुणवत्ता में सुधार के लिए केंद्र सरकार ने देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल खोलने का फैसला किया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने केरल के अलप्पुझा में विद्याधिराज विद्यापीतम सैनिक स्कूल के वार्षिक दिवस समारोह के दौरान इस पहल की घोषणा की।
Sainik School: उन्होंने कहा कि देशभर में 100 नए सैनिक स्कूल स्थापित करने का केंद्र सरकार का फैसला भारत में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने और देश के समग्र विकास में योगदान देने के उसके प्रयासों का हिस्सा है। Sainik School: रक्षा मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने सैनिक स्कूल में लड़कियों के दाखिले का मार्ग भी प्रशस्त कर दिया है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार ने देश के दूरदराज के क्षेत्रों और विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के कर्मियों को शामिल करने के लिए भारत के हर जिले में सैनिक स्कूल स्थापित करने का फैसला लिया है।
Sainik School: रक्षा मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के स्वास्थ्य, संचार, उद्योग, परिवहन और रक्षा जैसे क्षेत्रों में प्रगति के साथ आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ने के मद्देनजर “शिक्षा क्षेत्र में क्रांति और बच्चों के सर्वांगीण विकास की जरूरत है।” उन्होंने कहा कि एक “सैनिक” को केवल युद्ध के नजरिए से नहीं देखना चाहिए, क्योंकि हर सैनिक में कई और भी गुण मौजूद होते हैं।
Sainik School: राजनाथ सिंह ने कहा कि एक सैनिक अनुशासित होता है, अपने लक्ष्यों पर केंद्रित रहता है, निस्वार्थ भाव से सेवा करता है और आत्म-नियंत्रित एवं समर्पित होता है। उन्होंने कहा कि ये गुण स्वामी विवेकानंद, आदि शंकराचार्य और राजा रवि वर्मा जैसी महान हस्तियों में भी देखे जाते हैं, जिनके युद्धक्षेत्र सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक सुधार थे।
Related Posts
More News:
- 1. Mahakaal Darshan: महाकालेश्वर के दर्शन से करें अपने दिन की शुरुआत, देखें लाइव
- 2. Instagram Edits App : अब 2 भाषाओं में बनेंगे कैप्शन, AI फीचर्स से और आसान हुई वीडियो एडिटिंग
- 3. MP: एमपी के शिवपुरी में बनेंगी मिसाइलें, गोला बारूद और बम, 2500 करोड़ के निवेश से मिलेंगे हजारों रोजगार, सीएम मोहन यादव ने किया शिलान्यास
- 4. MP News : 70 सांदीपनि विद्यालयों का होगा लोकार्पण : CM डॉ. मोहन बोले- उत्सव की तरह मनेगा कार्यक्रम, हर छात्र की हो सहभागिता
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

