Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Saif Ali Khan: भारत छोड़कर भागने वाला था सैफ अली खान पर हमले का आरोपी, इस देश जाने की थी प्लानिंग

Saif Ali Khan: भारत छोड़कर भागने वाला था सैफ अली खान पर हमले का आरोपी, इस देश जाने की थी प्लानिंग
X

Saif Ali Khan: मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी शरीफुल को पकड़ा जा चुका है और उसे 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। जांच के दौरान आरोपी शरीफुल का बर्थ सर्टिफिकेट सामने आया है, इसके मुताबिक वह बांग्लादेश के झालोकाठी का रहने वाला है।

Saif Ali Khan: इसके साथ ये भी पता चला है कि आरोपी जल्द से जल्द बांग्लादेश भागने का प्लान बना चुका था। लेकिन, इससे पहले कि वह अपने प्लान को अंजाम दे पाता, वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया और बांग्लादेश भागने के उसके प्लान पर पानी फिर गया। आरोपी मुंबई में अपनी पहचान बदलकर रह रहा था।

Saif Ali Khan: बता दें कि सैफ अली खान पर 16 जनवरी को सुबह 2:00 बजे उनके मुंबई के बांद्रा स्थित आवास पर हमला हुआ था, जिसमें अभिनेता बुरी तरह जख्मी हो गए थे। हमले के बाद अभिनेता को खून से लथपथ हालत में लीलावती अस्पताल पहुंचे, जहां उन्हें भर्ती किया गया। अभिनेता की हालत फिलहाल स्थिर है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire