Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Saif Ali Khan: पांच दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, डॉक्टरों ने दी ये सलाह

Saif Ali Khan: पांच दिन बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए सैफ अली खान, डॉक्टरों ने दी ये सलाह
X

Saif Ali Khan: मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान पर 16 जनवरी को हुए चाकू से हमले के बाद, उन्हें पांच दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद आज (21 जनवरी) छुट्टी मिल गई। अभिनेता लीलावती अस्पताल में भर्ती थे, जहां उनकी सर्जरी और इलाज चला। डॉक्टरों के मुताबिक, अब वे तेजी से रिकवर कर रहा है।

Saif Ali Khan: हमले में आईं गंभीर चोटें

सैफ अली खान पर 16 जनवरी की सुबह एक हमलावर ने चाकू से हमला किया था, जिसमें वे बुरी तरह जख्मी हो गए। उनकी गर्दन, रीढ़ की हड्डी और हाथों में गहरी चोटें आईं। लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि उनकी गर्दन के दाईं ओर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें थीं। सर्जरी के दौरान डॉक्टरों ने रीढ़ की हड्डी से टूटा हुआ चाक़ू निकाला। हमले के बाद सैफ को 17 जनवरी को आईसीयू में भर्ती किया गया था और फिर जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया।

डॉक्टरों ने सैफ की हिम्मत को सराहा

घायल अवस्था में सैफ अली खान खुद को संभालते हुए एक ऑटो से अस्पताल पहुंचे। ऑटो चालक भजन सिंह राणा ने बताया कि सैफ का कुर्ता खून से लथपथ था, लेकिन उन्होंने अपनी चोटों की परवाह किए बिना तुरंत अस्पताल पहुंचने पर ध्यान केंद्रित किया। अस्पताल पहुंचने पर सैफ ने गार्ड को बुलाकर कहा, "मेरे लिए स्ट्रेचर लाओ, मैं सैफ अली खान हूं।" डॉक्टरों ने अभिनेता की इस हिम्मत और आत्मसंयम की सराहना की।

Saif Ali Khan: हमलावर गिरफ्तार, जांच जारी

पुलिस ने इस मामले में 30 वर्षीय आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद को ठाणे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी बांग्लादेश का नागरिक है, जो अवैध रूप से भारत में घुसा था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शहजाद चोरी की नीयत से सैफ अली खान के घर में घुसा था। हालांकि, घटना के कारणों की विस्तृत जांच जारी है।

Saif Ali Khan: फिलहाल सैफ खतरे से बाहर

लीलावती अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि सैफ की हालत अब स्थिर है और उन्हें पूरी तरह ठीक होने में समय लगेगा। सैफ अली खान को घर पर आराम की सलाह दी गई है। घटना के बाद उनके प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियों ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire