Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Saif Ali Khan : सैफ अली खान हमले का आरोपी दुर्ग स्टेशन में पकड़ाया, मुंबई पुलिस को करेंगे हेण्डओवर...

उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।

Saif Ali Khan : सैफ अली खान हमले का आरोपी दुर्ग स्टेशन में पकड़ाया, मुंबई पुलिस को करेंगे हेण्डओवर...
X

Saif Ali Khan : रायपुर। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान हमले के तार मध्य प्रदेश के बाद अब छत्तीसगढ़ से भी जुड़ गए हैं। असल में जिस चाकूबाज को मुंबई पुलिस पूरे देशभर में तलाश रही थी वह दुर्ग में दबोचा गया है। आरपीएफ की टीम ने उसे ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस में दबोचा है। शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस मुंबई से कोलकाता के लिए चलती है। उसे दुर्ग आरपीएफ ने गिरफ्तार किया है।

Saif Ali Khan : आरपीएफ के इंस्पेक्टर संजीव सिन्हा ने बताया कि, संदिग्ध का नाम आकाश है। आरपीएफ दुर्ग ने मुंबई पुलिस को सूचना दे दी है। शाम तक मुंबई पुलिस यहां पहुंचने वाली है, उसके बाद ही आगे की विस्तृत जानकारी उपलब्ध हो पाएगी। दरअसल बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान पर बुधवार (15 जनवरी) की देर रात हमला हुआ। इस मामले में पुलिस ने डेटा डंप की तकनीक से हमलावर की पहचान की।

Saif Ali Khan : डेटा डंप के जरिए पुलिस ने घटना स्थल के आसपास मौजूद मोबाइल टावर्स से एक्टिव फोन्स की जानकारी इकट्ठा की। इस डेटा का विश्लेषण कर यह पता लगाया गया कि घटना के समय इलाके में कौन-कौन मौजूद था। इससे हमलावर को ट्रैक करने में मदद मिली। टेक्नोलॉजी के उपयोग से पुलिस ने मामले में तेजी से प्रगति की।

Saif Ali Khan : सैफ को लगे थे 6 चाकू-
असल में बुधवार रात सैफ अली खान पर उनके घर में चोर ने हमला किया। चोर कई घंटे पहले ही घर में दाखिल हो चुका था। जब सैफ की मेड ने चोर को देखा, तो उसने शोर मचाया। सैफ अली खान स्थिति संभालने पहुंचे, लेकिन चोर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस दौरान सैफ को छह बार चाकू से वार किया गया। मेडिकल रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी रीढ़ की हड्डी से चाकू का 2.5 इंच का हिस्सा निकाला गया। फिलहाल, सैफ अली खान की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire