Saif Ali Khan Attack: सैफ पर हमला करने के मामले हिरासत में लिए गए आकाश कन्नौजिया की जिंदगी बेहाल, रिश्ता टूटा, नौकरी भी गई, मुंबई पुलिस की गलती भुगत रहा बेकसूर
Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले के मामले में गलती से हिरासत में लिए गए जांजगीर चांपा के रहने वाले आकाश कन्नौजिया की जिंदगी बर्बादी की कगार पर आ गई है। उसे न केवल अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, बल्कि शादी का

जांजगीर चांपा। Saif Ali Khan Attack: सैफ अली खान पर हमले के मामले में गलती से हिरासत में लिए गए जांजगीर चांपा के रहने वाले आकाश कन्नौजिया की जिंदगी बर्बादी की कगार पर आ गई है। उसे न केवल अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा, बल्कि शादी का प्रस्ताव भी रद्द हो गया, जबकि बाद में असली आरोपी को मुबंई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार किया है।
Saif Ali Khan Attack: बता दें कि आकाश 18 जनवरी को दुर्ग रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) द्वारा हिरासत में लिया गया था, जब वह मुंबई से जांजगीर आ रहा था। हिरासत में लिए जाने के बाद, उसकी छवि पर बुरा असर पड़ा और मीडिया में खबर फैलने के बाद उसकी नौकरी चली गई।
Saif Ali Khan Attack: आकाश की दादी तुलसा बाई यादव ने बताया कि आकाश का शादी का प्रस्ताव भी टूट गया, क्योंकि संदिग्ध होने की खबर के बाद लड़की का परिवार उससे मिलने से मना कर दिया। मुंबई पुलिस की गलती के कारण आकाश की ज़िंदगी पर गहरा असर पड़ा है। दादी ने बताया कि आकाश की मां इस घटना से बहुत चिंतित हैं।
Saif Ali Khan Attack: क्या है मामला
इस घटना का मुख्य कारण मुंबई पुलिस की ओर से आरपीएफ को भेजा गया अलर्ट था, जिसमें आकाश को सैफ अली खान के घर पर हमले के आरोपी के रूप में संदिग्ध बताया गया। हालांकि, वास्तविक आरोपी शरीफुल इस्लाम शहजाद को बाद में मुंबई पुलिस ने ठाणे से गिरफ्तार कर लिया गया। मुंबई पुलिस उसे लेकर गई थी, बाद में उसे छोड़ दिया गया।


