Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sadhvi Satish Sail : कौन हैं साध्वी सतीश सैल, जिनके सिर सजा ‘Miss India 2026’ का ताज

Dev Verma
Sadhvi Satish Sail : कौन हैं साध्वी सतीश सैल, जिनके सिर सजा ‘Miss India 2026’ का ताज
X

Sadhvi Satish Sail-Femina Miss India 2026 : भुवनेश्वर: शनिवार को ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित 61वें फेमिना मिस इंडिया 2026 के ग्रैंड फिनाले में गोवा की साध्वी सतीश सैल ने मिस इंडिया वर्ल्ड 2026 का ताज अपने सिर पर सजाया। महाराष्ट्र की राजनंदिनी पवार को फर्स्ट रनर-अप और जम्मू-कश्मीर की श्री अद्वैता को सेकंड रनर-अप का खिताब मिला।

Sadhvi Satish Sail : साध्वी सतीश सैल कौन हैं?

साध्वी सतीश सैल गोवा की रहने वाली एक मॉडल और सफल एंटरप्रेन्योर हैं। उन्होंने कई प्रमुख फैशन शोज में रैंप वॉक किया है और कैलिफोर्निया बुरिटो जैसे ब्रांड कैंपेन का चेहरा भी रह चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने कंस्ट्रक्शन और डेवलपमेंट सेक्टर में एक कंपनी की सह-स्थापना भी की है।


Sadhvi Satish Sail : जीत पर साध्वी का बयान

मिस इंडिया 2024 की विनर निकिता पोरवाल ने साध्वी को क्राउन पहनाया। जीत पर खुशी जताते हुए साध्वी ने कहा, “यह पल अभी बहुत अवास्तविक लग रहा है। मैं बहुत-बहुत शुक्रगुजार हूं कि मुझे यह मौका मिला।” उन्होंने बताया कि कॉम्पिटिशन के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स के बीच बहुत अच्छा रिश्ता था और उन्होंने इस सफर को मिलकर आगे बढ़ाया। साध्वी ने अपने सभी साथी पार्टिसिपेंट्स को भी विनर बताया और कहा, “मेरे लिए मेरी सारी सखियां आज के लिए विनर्स हैं। हम बस यही चाहते हैं कि हम भारत का नाम पूरे विश्व में रोशन करें।”

Sadhvi Satish Sail : आगे का लक्ष्य

साध्वी ने कहा कि अब उनके सामने लंबा सफर है और यह सिर्फ शुरुआत है। उन्होंने ईमानदारी, सच्चाई और दया के साथ देश का प्रतिनिधित्व करने का संकल्प लिया। उन्होंने पूरे देश से आशीर्वाद और समर्थन की अपील भी की। फेमिना मिस इंडिया 2026 का यह संस्करण बेहद यादगार रहा, जिसमें साध्वी सतीश सैल ने अपनी मेहनत, सुंदरता और आत्मविश्वास से ताज अपने नाम किया। अब सभी की नजरें अंतरराष्ट्रीय मंच पर साध्वी के प्रदर्शन पर टिकी हुई


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire