Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Sachin Tendulkar Bastar Visit : बस्तर आएंगे दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, छिंदनार गांव में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट

Dev Verma
Sachin Tendulkar Bastar Visit : बस्तर आएंगे दिग्‍गज भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर, छिंदनार गांव में बच्चों के साथ खेलेंगे क्रिकेट
X

Sachin Tendulkar Bastar Visit : दंतेवाड़ा: भारतीय क्रिकेट के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर 22 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे दंतेवाड़ा जिले के अबूझमाड़ से सटे इंद्रावती नदी किनारे स्थित छिंदनार गांव में स्थानीय बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते नजर आएंगे।

Sachin Tendulkar Bastar Visit : बच्चों के साथ विशेष कार्यक्रम

सचिन तेंदुलकर सपरिवार बस्तर पहुंचकर विभिन्न सामाजिक और खेल गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। छिंदनार गांव में आयोजित कार्यक्रम में वे बच्चों के साथ क्रिकेट खेलेंगे और उनसे संवाद भी करेंगे। यह कार्यक्रम ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को बढ़ावा देने और बच्चों में खेल के प्रति रुचि जगाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

Sachin Tendulkar Bastar Visit : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी रहेंगे मौजूद

इस विशेष अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। सचिन तेंदुलकर और मुख्यमंत्री की मौजूदगी में बच्चों के साथ विभिन्न खेल गतिविधियां और संवाद कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिससे स्थानीय युवाओं को नई प्रेरणा मिलने की उम्मीद है।

Sachin Tendulkar Bastar Visit : नक्सल प्रभावित क्षेत्र में खेल को बढ़ावा

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन ने पहले भी छिंदनार क्षेत्र में ग्रामीण खेलों और बच्चों के प्रशिक्षण की पहल की थी, जब यह इलाका नक्सल प्रभावित था। अब क्षेत्र में हालात सुधरने के बाद सचिन स्वयं यहां पहुंचकर बच्चों से मुलाकात करेंगे।

Sachin Tendulkar Bastar Visit : स्वास्थ्य और शिक्षा पर भी फोकस

हाल ही में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन की टीम ने छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे के दौरान जन स्वास्थ्य सहयोग (गनियारी) संस्था और अचानकमार टाइगर रिजर्व का दौरा किया था। डॉ. अंजलि तेंदुलकर और सारा तेंदुलकर ने भी ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं और बच्चों की शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire