Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

इस लड़की के गेंदबाजी एक्शन के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर और जहीर खान, देखें वायरल वीडियो

इस लड़की के गेंदबाजी एक्शन के मुरीद हुए सचिन तेंदुलकर और जहीर खान, देखें वायरल वीडियो
X

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर और दुनिया के सबसे महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इन दोनों एक लड़की को लेकर चर्चा में है। दरअसल सचिन एक गांव की लड़की के गेंदबाजी एक्शन के मुरीद हो गए है। तेंदुलकर ने लड़की का गेंदबाजी करते हुए वीडियो सोशल मीडिया में शेयर किया है साथ ही उन्होंने उसके गेंदबाजी एक्शन की तुलना भारतीय टीम के दिग्गज लेफ्ट आर्म फ़ास्ट बॉलर जहिर खान से कर डाली। खुद ज़ाहिर खान ने भी उस लड़की की जमकर तारीफ़ की।

सचिन और ज़हिर हुए मुरीद

बता दें लड़की राजस्थान की है और उसका नाम सुशीला मीना है। सुशीला का गेंदबाजी करते हुए वीडियो सचिन तेंदुलकर ने शेयर किया था। इस वीडियो में सचिन ने ज़हिर खान को भी टैग किया था। सचिन ने वीडियो में लिखा था, 'शानदार। देखने में मजा आया। सुशीला मीना के गेंदबाजी एक्शन में तुम्हारी झलक है जहीर। क्या तुम्हे भी लगता है।' जवाब में जहीर ने लिखा, बिल्कुल। मैं भी सहमत हूं। इसका एक्शन इतना प्रभावी और शानदार है। काफी प्रतिभावान लग रही है।

राजस्थान की रहने वाली है सुशीला

राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के छोटे से गांव रामेर तालाब पिपलिया की 12 वर्षीय सुशीला, जो पांचवीं कक्षा की छात्रा हैं, क्रिकेट खेलने का गहरा शौक रखती हैं। उनकी गेंदबाजी का अनूठा अंदाज, खासकर गेंद फेंकने से पहले का कूदने वाला एक्शन, भारतीय तेज गेंदबाज ज़हीर ख़ान की शैली की याद दिलाता है। सुशीला के इस हुनर को देखकर सोशल मीडिया पर तेंदुलकर और ज़हीर ख़ान के बीच हुई चर्चा ने लाखों लोगों का ध्यान खींचा। इसके बाद कॉर्पोरेट जगत से सुशीला की क्रिकेट ट्रेनिंग के लिए मदद के प्रस्ताव भी सामने आए हैं।

ज़हीर ख़ान भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल तेज गेंदबाजों में से एक रहे हैं। उन्होंने 2000 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया और अपने करियर के दौरान भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण की कमान संभाली। ज़हीर ने टेस्ट क्रिकेट में 311 और वनडे में 282 विकेट लेकर अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीता।













Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire