Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Saavan 2024 : 72 साल बाद सावन 2024 में बन रहे दुर्लभ योग, इस बार होगा मंगलकारी महीना

Saavan 2024 : रायपुर। सावन 2024 का महीना ग्रह और नक्षत्रों के अनुसार विशेष रूप से शुभ और मंगलकारी रहेगा।

Saavan 2024 : 72 साल बाद सावन 2024 में बन रहे दुर्लभ योग, इस बार होगा मंगलकारी महीना
X
Saavan 2024 : रायपुर। सावन 2024 का महीना ग्रह और नक्षत्रों के अनुसार विशेष रूप से शुभ और मंगलकारी रहेगा। इस बार सावन में आयुष्मान, सर्वार्थ सिद्धि और राजयोग जैसे दुर्लभ संयोग बन रहे हैं, जो इसे विशेष बना रहे हैं। हिंदी कैलेंडर के अनुसार, सावन (श्रावण मास) साल का पांचवा महीना होता है और इस बार यह 22 जुलाई से शुरू होगा।

Saavan 2024 : बता दें कि सावन की प्रतिपदा तिथि 21 जुलाई को दोपहर 3.47 बजे से शुरू होगी। इस साल सावन का पहला और आखिरी दिन सोमवार है, जिससे इस महीने में कुल 5 सोमवार होंगे। इस बार 72 साल बाद ग्रह और नक्षत्रों का विशेष योग बन रहा है।

Saavan 2024 : तीन खास योग-
प्रीत योग- रिश्तों और प्रेम के लिए शुभ।
सर्वार्थ सिद्धि योग- सभी प्रकार की योजनाओं और कार्यों के लिए लाभकारी।
आयुष्मान योग- दीर्घकालिक स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के लिए शुभ।

Saavan 2024 : अन्य शुभ योग-
राज योग- सामाजिक और पेशेवर सफलता के लिए लाभकारी।
गजकेसरी योग- सामर्थ्य और मान-सम्मान को बढ़ाने वाला।
नवपंचम योग- वैवाहिक जीवन और संबंधों में सुधार लाने वाला।
कुबेर योग- धन और समृद्धि को आकर्षित करने वाला।
शश योग- संतान सुख और पारिवारिक खुशहाली के लिए शुभ।
बुधादित्य योग- बुद्धि, शिक्षा और विद्या के लिए लाभकारी।
शुक्रादित्य योग- सुख और समृद्धि को बढ़ाने वाला।
कांवड़ धारण के शुभ दिन- 22, 26, 28, 30 और 31 जुलाई।

Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire