Top
Begin typing your search above and press enter to search.

SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

SA Vs ZIM T20 WC Super 8

SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
X

SA Vs ZIM T20 WC Super 8: नई दिल्ली: आईसीसी मेंस टी20 वर्डकप (ICC Men's T20 World Cup) के सुपर-8 चरण में आज दक्षिण अफ्रीका और जिम्बाब्वे आमने-सामने हैं। मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम (Arun Jaitley Stadium) में खेला जा रहा है। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह मैच सेमीफाइनल से पहले अंतिम तैयारियों जैसा है, क्योंकि टीम पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी है।

SA Vs ZIM T20 WC Super 8: जिम्बाब्वे ने जीता टॉस

जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही प्रोटियाज टीम ने लीग चरण के बाद सुपर-8 में भी दमदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने भारत और वेस्टइंडीज जैसी मजबूत टीमों को हराकर अपनी दावेदारी साबित की।

SA Vs ZIM T20 WC Super 8: वहीं, जिम्बाब्वे के लिए यह मुकाबला सम्मान बचाने का मौका है। शुरुआती सुपर-8 मैचों में वेस्टइंडीज और भारत से हार के बाद वे सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गए। हालांकि, इस विश्व कप में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका जैसी टीमों को हराकर सबको चौंकाया था। कप्तान सिकंदर राजा (Sikandar Raza) की टीम में ब्रायन बेनेट बल्ले से और ब्लेसिंग मुज़ारबनी (Blessing Muzarabani) गेंद से अहम भूमिका निभा रहे हैं। दिल्ली की पिच दिन के मैचों में धीमी और चिपचिपी रही है, जहां लक्ष्य का पीछा करने वाली टीमों को हालिया मुकाबलों में ज्यादा सफलता मिली है। मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा।

SA Vs ZIM T20 WC Super 8: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

जिम्बाब्वे - तादिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, सिकंदर रज़ा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुन्योंगा, क्लाइव मदांडे, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्ज़ा, ग्रीम क्रीमर और ब्लेसिंग मुज़ारबानी।

दक्षिण अफ्रीका - एडेन मार्कराम (कप्तान), क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, जॉर्ज लिंडे, कॉर्बिन बॉश, एनरिक नॉर्खिया, क्वेना मफाका और लुंगी एनगिडी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire