Top
Begin typing your search above and press enter to search.

S Jaishankar: सीमापार से आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारेगा भारत, एस जयशंकर का दो टूक जवाब

S Jaishankar: सीमापार से आतंकी हमला हुआ तो पाकिस्तान के अंदर घुसकर मारेगा भारत, एस जयशंकर का दो टूक जवाब
X

S Jaishankar: नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनाव के तीन सप्ताह बाद, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (S Jaishankar) ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। ब्रूसेल्स दौरे पर एक साक्षात्कार में उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान से फिर आतंकी हमला हुआ, तो भारत करारा जवाब देगा और आतंकी ठिकानों को पाकिस्तान में घुसकर नष्ट करेगा। जयशंकर ने स्पष्ट किया कि भारत का 'ऑपरेशन सिंदूर' अभी समाप्त नहीं हुआ है और सरकार आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख अपनाएगी। उन्होंने कहा, "आतंकवाद पाकिस्तान की राष्ट्रीय नीति का हिस्सा है, यही मूल समस्या है।"

पिछले अप्रैल में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की नृशंस हत्या हुई थी। भारत ने इसके लिए पाकिस्तान समर्थित आतंकी संगठनों को जिम्मेदार ठहराया। इसके जवाब में मई में भारत ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमला किया। पाकिस्तान ने भी जवाबी हमले की कोशिश की, लेकिन 10 मई को भारत ने बड़े हमले में पाकिस्तान के कई एयरबेस नष्ट कर दिए। इसके बाद पाकिस्तान ने संघर्ष विराम की अपील की, जिसे भारत ने स्वीकार किया।

पाकिस्तान के दावे पर कि उसने भारतीय लड़ाकू विमान गिराए, जयशंकर ने कहा कि इस पर सही समय पर प्राधिकरण पूरी जानकारी देगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि भारत के हमलों से पाकिस्तान को भारी नुकसान हुआ और तबाह एयरबेस की तस्वीरें गूगल पर उपलब्ध हैं।

जयशंकर ने चेताया कि पाकिस्तान आतंकियों को पनाह और प्रशिक्षण देता रहा है। उन्होंने कहा, "हम अब आतंकवाद के साथ नहीं जीएंगे। यदि अप्रैल जैसे हमले दोबारा हुए, तो हम आतंकी संगठनों और उनके नेतृत्व के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेंगे।"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire