Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर
धान की रखवाली करने गए किसान की निर्मम हत्या, गले में केबल कसकर मारा गया...
जल्द ही हत्यारे को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।

CG Crime : बिलासपुर। जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पकरिया में धान की फसल की रखवाली करने गए किसान की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक किसान की पहचान मनोहर के रूप में हुई है। खेत में तीन दिन से मौजूद किसान का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में खौफ और आक्रोश फैल गया है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
CG Crime : बता दें कि मृतक किसान मनोहर रोज़ाना अपनी धान की फसल की रखवाली करने के लिए खेत में रहता था। बीती रात अज्ञात हमलावरों ने गले में केबल तार कसकर उसकी हत्या कर दी। खेत में मनोहर का शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना ने ग्रामीणों को झकझोर कर रख दिया है।
CG Crime : ग्रामीणों के मुताबिक, मनोहर पिछले तीन दिनों से घर नहीं गया था। जब परिजनों ने उसे खेत में जाकर ढूंढा, तब उसकी लाश मिली। घटना की सूचना पर तखतपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। टीम ने खेत के आसपास से साक्ष्य जुटाए हैं, जिनसे हत्यारे तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है।
CG Crime : इस मामले में एडिशनल एसपी अर्चना झा ने बताया कि घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। जल्द ही हत्यारे को पकड़कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


