Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का सबसे भीषण हमला, 1 मिनट में दागीं हैं 10 मिसाइलें, 13 भूकंप के झटके महसूस

Russia Ukraine War: मास्को/कीव। अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति रुकते ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला कर दिया है। रूस के इस हमले से यूक्रेन में कोहराम मच गया है। पुतिन की सेना ने कीव पर हर 6 सेकेंड पर एक मिसाइल दाग रही है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूस का सबसे भीषण हमला, 1 मिनट में दागीं हैं 10 मिसाइलें, 13 भूकंप के झटके महसूस
X

Russia Ukraine War: मास्को/कीव। अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति रुकते ही रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर बड़ा हमला कर दिया है। रूस के इस हमले से यूक्रेन में कोहराम मच गया है। पुतिन की सेना ने कीव पर हर 6 सेकेंड पर एक मिसाइल दाग रही है। अब तक 10 से ज्यादा मिसाइल दागे जाने की खबर है। बता दें यह हमला रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत के कुछ घंटे बाद ही किया गया।

Russia Ukraine War: रसिया टुडे के मुताबिक कीव में 13 भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. वहीं 10 हमले में 19 लोगों के घायल होने की खबर है, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कीव इंडिपेंडेंट के मुताबिक रूस ने बैलिस्टिक मिसाइल से यह हमला किया है। कीव इंडिपेंडेंट के संवाददातों ने दावा किया है कि हमले के बाद पूरे इलाके की हवा जहरीली हो गई है। लोग सांस नहीं ले पा रहे हैं। यूक्रेन के अधिकारी यह जानने में लगे हैं कि आखिर यह हमला किस हथियार से किया गया है?

Russia Ukraine War: कीव पर पहली बार इतना बड़ा हमला

रसिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि कीव पर पहली बार इतना बड़ा हमला किया गया है। हमले के बाद से ही कीव में आग की बड़ी-बड़ी लपटें देखी जा रही हैं। स्थानीय मीडिया के मुताबिक रक्षा विभाग ने लोगों से अपने दरवाजे और खिड़कियों को तब तक बंद कर रखने के लिए कहा है, जब तक आग पर कंट्रोल नहीं पा लिया जाता है।

Russia Ukraine War: बता दें, यूक्रेन ने जंग में अब तक रूस के 10 लाख सैनिक मारे जा चुके हैं। पिछले 24 घंटे में 1000 सैनिकों के हताहत होने की रिपोर्ट है. यूक्रेन ने अब तक रूस के 420 प्लेन और 340 हेलिकॉप्टर भी मार गिराया है। ताजा हमले से लग रहा है कि रूस अब जंग को आगे नहीं खिंचना चाहता है। हाल ही में अमेरिका ने यूक्रेन को मदद देने से इनकार कर दिया है, जिसके बाद रूसी हमला तेज हो गया है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire