Create your Account
Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध विराम पर देरी से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नाराज,बोले- दोनों बेवकूफ, हम पीछे हट जाएंगे
Russia Ukraine War: वाशिंगटन। रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध विराम पर देरी से नाराज अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर साफ कहा कि अमेरिका लंबे समय तक शांति की कोशिश नहीं करेगा।इस वे चाहते हैं कि युद्ध जल्द खत्म हो, लेकिन कई कारणों से रूस और यूक्रेन के बीच सहमति नहीं बन पा रही।
Russia Ukraine War: ट्रंप ने अपने बयान में कहा, हम हफ्तों या महीनों तक ऐसे ही नहीं चल सकते। अमेरिका के पास और भी जरूरी मुद्दे हैं। अगर कोई पक्ष अब शांति समझौते में अड़चन डालेगा, तो हम कहेंगे कि आप मूर्ख और घटिया हैं। उस स्थिति में हम पीछे हट जाएंगे। ट्रंप ने आगे कहा, मैं चाहता हूं कि यह युद्ध खत्म हो, लेकिन यह नहीं बता सकता कि इसमें कितना समय लगेगा। जो भी हो, जल्दी हो।
Russia Ukraine War: क्या यूक्रेन टुकड़ों में बंट जाएगा
रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका युद्ध रोकने की हर संभव कोशिश कर रहा है। खबर है कि ट्रंप रूस को खुश करने के लिए क्रीमिया को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसमें क्रीमिया को आधिकारिक रूप से रूस को सौंपने की बात हो सकती है। रूस ने 2014 में क्रीमिया पर कब्जा किया था और वहां जनमत संग्रह भी कराया था। लेकिन यूक्रेन क्रीमिया को अपना हिस्सा मानता है और रूस के कब्जे को कभी स्वीकार नहीं करता।
Related Posts
More News:
- 1. UK: केदारनाथ यात्रा मार्ग पर भूस्खलन, सोनप्रयाग-मुनकटिया के बीच आवाजाही रोकी गई, मलबा हटाने का काम जारी
- 2. Pakistan Bus Accident : पाकिस्तान में बड़ा हादसा : गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस; 40 लोगों की मौत
- 3. Jr. NTR New Movie : जूनियर एनटीआर की नई फिल्म का पोस्टर जारी, पौराणिक कथा और एक्शन का होगा तड़का
- 4. UP Accident : उन्नाव एक्सप्रेसवे पर यात्री बस ने डिवाइडर पार कर कार को मारी टक्कर, फिर खाई में गिरी, 7 की मौत, 12 घायल
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

