Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

Russia in support of Iran: ईरान के समर्थन में उतरा रूस, तनाव के बीच पुतिन का बड़ा बयान, कहा- हर तरह की मदद के लिए तैयार

Russia in support of Iran: ईरान के समर्थन में उतरा रूस, तनाव के बीच पुतिन का बड़ा बयान, कहा- हर तरह की मदद के लिए तैयार
X

Russia in support of Iran: नई दिल्ली: इस्राइल और ईरान के बीच 10 दिनों से जारी संघर्ष ने वैश्विक स्तर पर तीसरे विश्व युद्ध की आशंका बढ़ा दी है। इस बीच, रूस ने सोमवार को ईरान को हर संभव सहायता देने का ऐलान किया। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि रूस ईरान को हर तरह की मदद के लिए तैयार है, और यह फैसला तेहरान को करना है कि उसे किस प्रकार की सहायता चाहिए। पेसकोव ने बताया कि रूस ने मध्यस्थता की पेशकश की है, जो ईरान के लिए ठोस समर्थन है।

Russia in support of Iran: रूस ने इस्राइल-ईरान तनाव पर अपना रुख स्पष्ट करते हुए कहा कि उसका खुला समर्थन ईरान के साथ है। पेसकोव ने बताया कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हालिया बातचीत में ईरान का मुद्दा कई बार उठा।

पुतिन ने ईरान के परमाणु ठिकानों पर अमेरिकी हमलों की कड़ी निंदा की। सोमवार को मॉस्को में ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात में पुतिन ने इन हमलों को अनुचित ठहराया और ईरानी जनता की मदद का वादा किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों देश मिलकर समाधान निकाल सकते हैं। यह बयान ऐसे समय आया है, जब अमेरिका के हमलों ने पश्चिम एशिया में अशांति बढ़ा दी है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire