Create your Account
Rahul Gandhi: राहुल गांधी और इल्हान उमर की मुलाकात पर भारतीय राजनीति में बवाल, गृह मंत्री अमित शाह बोले-देश को विभाजित करने वाली ताकतों के साथ खड़े हैं राहुल
- Pradeep Sharma
- 11 Sep, 2024
Rahul Gandhi: राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे के दौरान वॉशिंगटन डीसी में मंच पर इल्हान उमर के साथ दिखने वाली तस्वीर ने भारतीय
वॉशिंगटन। Rahul Gandhi: राहुल गांधी के अमेरिकी दौरे के दौरान वॉशिंगटन डीसी में मंच पर इल्हान उमर के साथ दिखने वाली तस्वीर ने भारतीय राजनीति में हलचल मचा दी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी को कटाक्ष करते हुए कहा कि वे देश को विभाजित करने वाली ताकतों के साथ खड़े हैं।
Rahul Gandhi: भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी ने इल्हान उमर को भारत के राष्ट्रीय हितों के खिलाफ करार दिया और राहुल गांधी की उनके साथ मुलाकात को भारतीयों के विश्वास पर आघात बताया। इल्हान उमर एक अमेरिकी सांसद हैं, उन 10 अमेरिकी सांसदों के समूह में शामिल थीं जिन्होंने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की। उनके साथ मंच साझा करने को लेकर विवाद उठा है, और आइए जानते हैं कि कौन हैं इल्हान उमर
Rahul Gandhi: कौन हैं भारत विरोधी इल्हान उमर
इल्हान उमर अमेरिकी सांसद हैं, जो अपने इजराइली आलोचक और कमला हैरिस समर्थक के रूप में जानी जाती हैं। वे कश्मीर पर भारत-विरोधी राय रखने के लिए भी विवादित रही हैं। हाल ही में वाशिंगटन में राहुल गांधी के साथ मंच साझा करने के बाद, उनकी छवि को लेकर विवाद और बढ़ गया है।
इल्हान उमर ने पिछले महीने मिनेसोटा के एक निर्वाचन क्षेत्र से प्राइमरी चुनाव में जीत हासिल की है। वे कांग्रेस में चुनी गई पहली अफ्रीकी शरणार्थी सांसद हैं और 2022 में डेमोक्रेट कांग्रेसवुमन के रूप में अपने पहले कार्यकाल के दौरान, एक भारत विरोधी प्रस्ताव पेश किया था। इस प्रस्ताव में भारत पर धार्मिक स्वतंत्रता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था, जो उनकी पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर की यात्रा के बाद आया था, जिसे भारत ने नकारात्मक रूप से लिया था।
उमर इजरायल की कठोर आलोचक भी हैं और अक्सर अपनी ही सरकार को इजरायल को हथियारों की आपूर्ति करने के लिए निशाना बनाती हैं। पिछले महीने शिकागो में फिलिस्तीन के पक्ष में डेमोक्रेटिक नेशनल कन्वेंशन (डीएनसी) में धरने के दौरान उन्होंने कहा था, यदि आप वास्तव में युद्धविराम चाहते हैं, तो आप हथियार भेजना बंद कर दें, जो युद्धविराम का एक आसान तरीका है।
Related Posts
More News:
- 1. UK: आज से खत्म हुआ उत्तराखंड मदरसा बोर्ड, लागू होंगे स्कूलों वाले नियम, शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
- 2. RAVI BHAGAT RESIGN: पूर्व भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने पार्टी से दिया इस्तीफा
- 3. Cyber fraud : 1.60 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, पुलिस ने दिल्ली से 3 आरोपियों को दबोचा, करोड़ों के बैंक ट्रांजेक्शन का खुलासा
- 4. MP News : कुएं में गिरे बैल को बचाने उतरे तीन युवक, जहरीली गैस की चपेट में आने से मौत
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

