Begin typing your search above and press enter to search.
बेरसिया में हिंदू संगठनों का हंगामा, शहर बंद कर गिरफ्तारी की मांग, कलेक्टर ने गाड़ी के बोनट पर चढ़कर समझाया

भोपाल। बैरसिया में दूसरे समुदाय के लड़कों द्वारा हिंदू नाबालिग छात्राओं को प्रताड़ित एवं ब्लैकमेलिंग करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। गुरुवार को हिंदू संगठन के लोग बैरसिया बंद करने हेतु सड़कों पर उतर आए और जमकर नारेबाजी की। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। हिंदू संगठनों ने तत्काल इस मामले में लिप्त सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बैरसिया थाने का घेराव किया। गौरतलब है कि दूसरे समुदाय का युवक 11वीं क्लास की छात्रा को अश्लील मैसेज भेजकर कई दिनों से परेशान कर रहा था और बात नहीं करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा था।
हिंदू संगठन के लोगों ने बुधवार को भी थाने का घेराव किया था लेकिन जब उनकी मांगों पर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो उन्होंने गुरुवार को फिर से बेरसिया शहर को बंद करवा कर थाने का घेराव कर दिया। हजारों की तादाद में लोग थाने पर नारेबाजी करने लगे। मामला बड़ता देख कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह और विधायक विष्णु खत्री भी पहुंचे उन्होंने लोगों को समझाया तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ।इधर मां भवानी हिंदू संगठन के दीपक चौधरी का कहना है कि मामले में चार युवक शामिल हैं, लेकिन पुलिस ने एक को ही गिरफ्तार किया है। थाना घेरने की सूचना पर सबसे पहले एसपी प्रमोद कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे।
उन्होंने संगठन के लोगों को समझाइश दी। साथ ही, बाकी आरोपियों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। हालांकि प्रदर्शनकारी मानने को तैयार नहीं थे।कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह ने लोगों को समझाइश देते हुए कहा कि हम जो भी शिकायत है, उस पर तुरंत कार्रवाई करेंगे। आप लोग परेशान न हों। कार्रवाई के बाद आपको बताएंगे भी। इसके अलावा, हम अपराधियों का जुलूस भी निकालेंगे। ऐसी कार्रवाई करेंगे, जिससे भविष्य में कोई ऐसा अपराध न करे। जल्द ही स्कूलों के पास की गुमठियों को भी हटाएंगे। अब आप लोग रुकना चाहते हैं तो रुकें, नहीं तो घर चले जाएं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


