Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, टीआई निलंबित...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दलित परिवार से मिलने सतवास पहुंच गए है।

पुलिस कस्टडी में दलित युवक की मौत के बाद परिजनों का हंगामा, टीआई निलंबित...
X

MP News : भोपाल/देवास। देवास जिले के सतवास थाने में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात एक दलित युवक की पुलिस हिरासत में मौत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मामला सामने आने के बाद टीआई आशीष राजपूत को निलंबित कर दिया गया है। परिजनों ने देर रात थाने के बाहर हंगामा किया, आज सुबह फिर थाने का घेराव कर दिया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी दलित परिवार से मिलने सतवास पहुंच गए है।

MP News : जानकारी के अनुसार 35 वर्षीय मुकेश पिता गुबलाल लोंगरे (हरिजन) मालगाय का रहने वाला था। उसके खिलाफ 26 दिसंबर को एक महिला ने थाने में शिकायत की थी। पुलिस ने शनिवार दोपहर में मुकेश को हिरासत में लेकर थाने आए थे और उससे पूछताछ की जा रही ही थी। परिजनों का आरोप है कि धाराएं कम करने के लिए पुलिस ने 6 हजार रुपए मांगे थे। मुकेश का एक साथी पैसे की व्यवस्था करने घर आया था। पैसे लेकर जब वह थाने पहुंचा, तब तक मुकेश की मौत हो चुकी थी। देर रात परिजन थाने पहुंचे और जमकर हंगामा किया। रात भर परिजन थाने के बाहर डटे रहे। परिजनों के साथ भीम आर्मी के कार्यकर्ता भी मौके पर डटे हुए हैं।

MP News : देवास एसपी पुनीत गेहलोत ने कहा कि शनिवार शाम करीब 6 बजे मुकेश थाने पहुंचा था। इसके बाद उसके बयान दर्ज किए गए। थाना प्रभारी उसका बयान पढ़ ही रहे थे. इसी दौरान मुकेश ने अपने गले में बधे गमछे को ग्रिल से बांधकर फांसी लगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने उसका फंदा खोलकर सरकारी वाहन से अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। थाना प्रभारी आशीष राजपूत को निलंबित कर दिया गया है।

MP News : मुकेश के खिलाफ कोई प्रकरण दर्ज नहीं था। मामले की न्यायिक मजिस्ट्रेट से जांच कराई जा रही है। वही पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि थाने के अंदर दलित युवक की मौत पुलिस की प्रताड़ना से हुई है।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire