Begin typing your search above and press enter to search.
RSS: हिंदू एकता पर बोले RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले-हम जाति, भाषा या प्रांत के भेद से बंटेंगे तो निश्चित रूप से कटेंगे
RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि यह सही ही है कि यदि ‘हम (हिन्दू समाज) जाति, भाषा या

मथुरा। RSS: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने शनिवार को कहा कि यह सही ही है कि यदि ‘हम (हिन्दू समाज) जाति, भाषा या प्रांत के भेद से बंटेंगे, तो निश्चित रूप से कटेंगे, इसीलिए हिन्दू समाज में एकता आवश्यक है।
RSS: दत्तात्रेय होसबाले यहां दीनदयाल उपाध्याय गौ विज्ञान अनुसंधान एवं प्रशिक्षण केंद्र परिसर में आयोजित संघ के अखिल भारतीय कार्यकारी मण्डल की 2 दिवसीय बैठक के समापन पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
RSS: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा हाल में दिये गये बयान बंटेंगे तो कटेंगे के संदर्भ में होसबाले ने कहा, हिंदू समाज एकता से नहीं रहेगा तो आजकल की भाषा में बंटेंगे तो कटेंगे हो सकता है।
RSS: होसबाले ने कहा, यह सही है कि यदि हम (हिन्दू समाज) जाति, भाषा या प्रांत के भेद से बटेंगे, तो निश्चित रूप से कटेंगे, इसीलिए हिन्दू समाज में एकता आवश्यक है।
RSS: उन्होंने कहा,हिन्दू एकता लोक कल्याण के लिए है। अपने को बचाए रखने और दूसरों का भी मंगल करने के लिए हिन्दू एकता आवश्यक है, इसीलिए हम यह एकता बनाए रखना चाहते हैं। यह केवल कह देने से ही नहीं होगा। इसके लिए प्रयत्न करने पड़ते हैं। हमें इसे आचरण में लाना पड़ता है। इसमें कोई दो मत नहीं हैं।
Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019


