Breaking News
Create your Account
RSS Event: आरएसएस शताब्दी समारोह, मुंबई में भव्य आयोजन, सलमान खान समेत बॉलीवुड के कई दिग्गज आए नजर
RSS Event: मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) अपनी स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में देशभर में कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इसी क्रम में मुंबई के वर्ली स्थित नेहरू सेंटर ऑडिटोरियम में दो दिवसीय विशेष आयोजन शुरू हुआ, जो 7 फरवरी से 8 फरवरी तक चलेगा। कार्यक्रम की थीम ‘संघ यात्रा के 100 साल: नए क्षितिज’ रखी गई है।
RSS Event: इस मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की उपस्थिति ने सबका ध्यान खींचा। उनका कार्यक्रम में शामिल होने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान के अलावा अभिनेत्री व सांसद हेमा मालिनी, फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला, निर्देशक नितेश तिवारी, मोहित सूरी, बोनी कपूर, अदनान सामी, ओम राउत, विपुल शाह और इंद्र कुमार जैसे कई बड़े सितारे मौजूद रहे।
RSS Event: उद्योग जगत से राधाकृष्ण दमानी, अजय पीरामल, दीपक पारेख, सज्जन जिंदल, नीलेश शाह और आशीष कुमार चौहान ने भी शिरकत की। इटली, ब्रिटेन और इजराइल के राजनयिकों की उपस्थिति ने आयोजन को अंतरराष्ट्रीय रंग दिया।
RSS Event: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संबोधन में कहा कि संघ किसी के विरोध में नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के लिए कार्य करता है। उन्होंने संघ के अद्वितीय मॉडल और समाज-राष्ट्र सेवा के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। यह आयोजन आरएसएस की व्यापक पहुंच और समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़ाव को दर्शाता है।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime : डबल मर्डर से क्षेत्र में फैली सनसनी, बुजुर्ग दंपति की गला रेतकर हत्या, घटनास्थल से मुखौदा बरामद
- 2. Shane Warne Death: शेन वॉर्न की मौत पर बेटे जैक्सन का बड़ा दावा, बोले- कोविड के वैक्सीन के कारण हुई मौत
- 3. RTE Act: आरटीई 14,403 बच्चों को निजी स्कूलों में मिला आनलाइन प्रवेश, पारदर्शी डिजिटल प्रक्रिया से शिक्षा के अधिकार को मिला नया विस्तार : साय, फटाफट चेक करें नाम... और स्कूल
- 4. Bengal Elections : वोटरों और SIR पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, ऐसे लोगों को भी मिलेगा वोट का अधिकार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

