Create your Account
RRB NTPC UG Result: आरआरबी एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट CBT-2 रिजल्ट 2025-26 घोषित, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ जारी, यहां देखें
RRB NTPC UG Result: नई दिल्ली: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने एनटीपीसी अंडरग्रेजुएट स्तर के CBT-2 रिजल्ट 2025-26 आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। यह परिणाम सीईएन 06/2024 अधिसूचना के तहत आयोजित दूसरे चरण की कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-2) में शामिल उम्मीदवारों के लिए 23 जनवरी 2026 को सभी क्षेत्रीय वेबसाइटों पर जारी किए गए। साथ ही मेरिट लिस्ट, स्कोरकार्ड और कट-ऑफ मार्क्स भी अपलोड कर दिए गए हैं।
RRB NTPC UG Result: आरआरबी ने जोन वाइज पीडीएफ फॉर्मेट में रिजल्ट प्रकाशित किए, जिनमें अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। आरआरबी अहमदाबाद, चेन्नई, भुवनेश्वर, कोलकाता, मुंबई, बेंगलुरु, पटना, रांची, प्रयागराज सहित सभी क्षेत्रीय बोर्डों ने अपनी मेरिट लिस्ट जारी की है।
RRB NTPC UG Result: CBT-2 में सफल उम्मीदवारों के लिए अब अगला चरण शुरू होगा। पद के अनुसार कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) या टाइपिंग स्किल टेस्ट (TST) आयोजित किया जाएगा। सिटी इंटिमेशन स्लिप परीक्षा से करीब 10 दिन पहले और एडमिट कार्ड 4 दिन पहले जारी होगा। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा होगी। अंतिम चयन मेरिट, मेडिकल फिटनेस और दस्तावेज सत्यापन पर आधारित होगा।
RRB NTPC UG Result: रिजल्ट चेक करने का तरीका:
-संबंधित क्षेत्रीय आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
-'RRB NTPC UG CEN 06/2024 Result' लिंक क्लिक करें।
-पीडीएफ ओपन कर Ctrl+F से रोल नंबर सर्च करें।
-यदि नाम सूची में है, तो आप क्वालीफाई कर चुके हैं।
Related Posts
More News:
- 1. CG Crime: महासमुंद में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो लग्जरी कारों से 47.5 लाख नकद बरामद,सिरपुर नाका में एक्सयूवी कार से मिले 15 लाख रुपए नकद
- 2. ICC T20 Rankings: वर्ल्ड कप के बाद इन खिलाड़ियों की ICC रैंकिंग में लम्बी छलांग, ईशान - वरुण नंबर- 2, संजू को 18 स्थान का फायदा
- 3. IPL in Raipur: 13 साल बाद रायपुर में फिर गूंजेगी आईपीएल की धूम: आरसीबी बेचेगी पूरे 65 हजार टिकट, इस बार फ्री टिकट नहीं
- 4. CG News : मनरेगा और आवास योजना के रिकॉर्ड में पेट्रोल डालकर लगाई आग, आरोपी गिरफ्तार
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

