Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RRB जयपुर ने जारी किया ग्रुप-डी PET का शेड्यूल, इतने जुलाई से होगी परीक्षा

RRB जयपुर ने जारी किया ग्रुप-डी PET का शेड्यूल, इतने जुलाई से होगी परीक्षा
X

RRB: जयपुर: रेलवे भर्ती सेल (RRC) जयपुर ने ग्रुप-डी (लेवल-1) भर्ती के अगले चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का कार्यक्रम जारी कर दिया है। कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में सफल 2373 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए चुना गया है। यह परीक्षा 29 जुलाई 2026 से 1 अगस्त 2026 तक आयोजित होगी।

अजमेर में होगी परीक्षा

पीईटी का आयोजन जी.एल.ओ. ग्राउंड, ए.डी.एस.ए. स्टेडियम, डीआरएम कार्यालय के पास, मॉल रोड, अजमेर में किया जाएगा। परीक्षा से जुड़ी जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ई-मेल पर भेजी जाएगी। कॉल लेटर भी अभ्यर्थी RRC जयपुर की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।

पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए नियम

रेलवे ने पुरुष और महिला उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग शारीरिक मानदंड तय किए हैं।

पुरुष अभ्यर्थियों को 35 किलो वजन उठाकर 2 मिनट के भीतर 100 मीटर तक बिना नीचे रखे ले जाना होगा। साथ ही 1000 मीटर की दौड़ 4 मिनट 15 सेकंड में पूरी करनी होगी।

महिला अभ्यर्थियों को 20 किलो वजन उठाकर 2 मिनट में 100 मीटर तक ले जाना होगा। इसके अलावा 1000 मीटर की दौड़ 5 मिनट 40 सेकंड में पूरी करनी होगी।

फर्जी एजेंटों से रहें सावधान

रेलवे ने अभ्यर्थियों को चेतावनी दी है कि नौकरी दिलाने के नाम पर पैसे मांगने वाले दलालों और एजेंटों के झांसे में न आएं। रेलवे में भर्ती केवल योग्यता और मेरिट के आधार पर होती है। किसी भी तरह की धोखाधड़ी सामने आने पर उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire