Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

RR vs RCB IPL 2026: गुवाहाटी में राजस्थान और आरसीबी की भिड़ंत, RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11

शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी सहायता मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है।

Vpb
RR vs RCB IPL 2026: गुवाहाटी में राजस्थान और आरसीबी की भिड़ंत, RR ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों के प्लेइंग 11
X

RR vs RCB IPL 2026: गुवाहाटी: आईपीएल 2026 का 16वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है। इस हाई-वोल्टेज मैच में यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों पर सभी की नजरें टिकी रहेंगी।

टॉस जीतकर राजस्थान ने चुनी गेंदबाजी

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम में बदलाव करते हुए तुषार देशपांडे को आराम दिया गया है और उनकी जगह बृजेश शर्मा को मौका मिला है। वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि जोश हेजलवुड की टीम में वापसी हुई है।

दोनों टीमों की रणनीति पर नजर

राजस्थान रॉयल्स इस मैच में आक्रामक शुरुआत की उम्मीद करेगी, जहां जायसवाल और सूर्यवंशी की जोड़ी अहम भूमिका निभा सकती है। दूसरी ओर, आरसीबी की बल्लेबाजी देवदत्त पडिक्कल और विराट कोहली पर काफी हद तक निर्भर रहेगी। पिछले मुकाबले में फिल सॉल्ट की शानदार पारी ने टीम का मनोबल बढ़ाया है।

पिच रिपोर्ट

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार मानी जाती है। शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को थोड़ी सहायता मिल सकती है, लेकिन बाद में बल्लेबाजों के लिए रन बनाना आसान हो जाता है। दूसरी पारी में ओस गिरने की संभावना के कारण स्पिनरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

कहां देखें लाइव मैच

इस मुकाबले का सीधा प्रसारण Star Sports पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप पर उपलब्ध रहेगी। यह मैच रोमांच और बड़े स्कोर की उम्मीदों के साथ खेला जाएगा।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire