Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

RR vs RCB IPL 2025: राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन

Vpb
RR vs RCB IPL 2025: राजस्थान के खिलाफ बेंगलुरु ने जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग इलेवन
X

RR vs RCB IPL 2025: जयपुर: आईपीएल 2025 के डबल हेडर के पहले मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ंत हो रही है। दोनों टीमें अपने पिछले मैच हार चुकी हैं और जीत की राह पर लौटने के लिए बेताब हैं। सभी की नजरें विराट कोहली की फॉर्म और संजू सैमसन की कप्तानी पर टिकी हैं।

RR vs RCB IPL 2025: टॉस में आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने बाजी मारी और पहले गेंदबाजी का फैसला किया। राजस्थान की टीम अपने घरेलू मैदान पर इस सीजन का पहला मैच खेल रही है, इससे पहले उनके शुरुआती दो घरेलू मैच गुवाहाटी में हुए थे। राजस्थान ने अपनी प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया, जिसमें फजलहक फारूकी की जगह वानिंदु हसरंगा को शामिल किया गया। वहीं, आरसीबी ने अपनी वही टीम बरकरार रखी।

RR vs RCB IPL 2025: हरी जर्सी में आरसीबी:

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए आरसीबी आज अपनी पारंपरिक हरी जर्सी में उतरी है। यह पहल 'गो ग्रीन' के तहत 2011 से जारी है, जिसका मकसद ग्लोबल वार्मिंग के प्रति जागरूकता फैलाना है।

RR vs RCB IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक 32 मुकाबले खेले गए हैं। आरसीबी ने 15 और राजस्थान ने 14 मैच जीते हैं, जबकि 3 मैच बेनतीजा रहे। यह आंकड़े दोनों के बीच कांटे की टक्कर की गवाही देते हैं।

RR vs RCB IPL 2025: पॉइंट्स टेबल में कौन कहाँ:

पॉइंट्स टेबल में 5 मैचों में 3 जीत के साथ आरसीबी पांचवें और 2 जीत के साथ राजस्थान सातवें स्थान पर है। यह मुकाबला दोनों के लिए अहम है।

RR vs RCB IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

RR vs RCB IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), नीतीश राणा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरॉन हेत्मायर, वानिंदु हसरंगा, जोफ्रा आर्चर, महेश तीक्ष्णा, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

RR vs RCB IPL 2025: आरसीबी: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा, यश दयाल।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire