Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

RR vs PBKS IPL 2025 : आज राजस्थान और पंजाब के बीच जंग, प्लेऑफ की उम्मीदों पर टिकी पंजाब की नजर...

पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन के नेतृत्व में पंजाब का खेल बिगाड़ सकती है।

RR vs PBKS IPL 2025 : आज राजस्थान और पंजाब के बीच जंग, प्लेऑफ की उम्मीदों पर टिकी पंजाब की नजर...
X

RR vs PBKS IPL 2025 : जयपुर। आईपीएल 2025 के 18वें सीजन में आज, 18 मई को, सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में डबल हेडर का पहला मुकाबला दोपहर 3:30 बजे से राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच खेला जाएगा। यह मैच पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने की आखिरी उम्मीद है, जबकि पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन के नेतृत्व में पंजाब का खेल बिगाड़ सकती है।

RR vs PBKS IPL 2025 : पिच और मौसम का मिजाज-

जयपुर की पिच इस सीजन में बल्लेबाजों के लिए मददगार रही है, हालांकि स्पिनरों को भी कुछ टर्न मिल सकता है। दिन के मैच होने के कारण टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी चुन सकती है। 190+ का स्कोर इस पिच पर चुनौतीपूर्ण माना जा रहा है। मौसम की बात करें तो जयपुर में तापमान 44°C तक पहुंच सकता है, लेकिन साफ मौसम के साथ बारिश की कोई संभावना नहीं है। फैंस को पूरे 20 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।

RR vs PBKS IPL 2025 : हेड-टू-हेड आंकड़े-

कुल मुकाबले: 29
राजस्थान रॉयल्स: 17 जीत
पंजाब किंग्स: 12 जीत
पंजाब इस बार अपने रिकॉर्ड को सुधारने और प्लेऑफ की राह मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।

RR vs PBKS IPL 2025 : संभावित प्लेइंग इलेवन-

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग, ध्रुव जुरेल (wk), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, शिमरोन हेटमायर, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, महीश तीक्षणा, कुमार कार्तिकेय, फजलहक फारूकी।
पंजाब किंग्स: श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, जोश इंग्लिस (wk), नेहल वढेरा, मार्को जेन्सेन, शशांक सिंह, अजमतुल्लाह उमरजई, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, विजय कुमार वैश्यक।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire