Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RR vs LSG IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11

RR vs LSG IPL 2026: राजस्थान ने जीता टॉस, लखनऊ की पहले बल्लेबाजी, देखें दोनों की प्लेइंग 11
X

RR vs LSG IPL 2026: जयपुर। IPL 2026 के प्लेऑफ की रेस अब और दिलचस्प हो गई है। RCB, GT और SRH पहले ही अंतिम चार में जगह बना चुकी हैं। अब चौथे स्थान के लिए पांच टीमों के बीच कड़ी टक्कर जारी है। इस मुकाबले में Rajasthan Royals के पास प्लेऑफ में पहुंचने का मजबूत मौका है।

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान का सामना LSG से हो रहा है। मैच में राजस्थान के कप्तान यशस्वी जयसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। नियमित कप्तान रियान पराग इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं, जिसके चलते जायसवाल टीम की कमान संभाल रहे हैं।

वहीं लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टीम का हिस्सा नहीं हैं। दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में बदलाव किए हैं।आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक सात मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें पांच बार राजस्थान और दो बार लखनऊ को जीत मिली है।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

यशस्वी जयसवाल (कप्तान), लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा

लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire