Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RR vs LSG IPL 2026: मार्श-इंग्लिस का धमाका, लखनऊ ने राजस्थान को दिया 221 रन का विशाल लक्ष्य

RR vs LSG IPL 2026: मार्श-इंग्लिस का धमाका, लखनऊ ने राजस्थान को दिया 221 रन का विशाल लक्ष्य
X

RR vs LSG IPL 2026: नई दिल्ली: लखनऊ सुपर जाएंट्स ने विस्फोटक बल्लेबाजी के दम पर राजस्थान रॉयल्स के सामने 221 रन का बड़ा लक्ष्य रखा। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 220 रन बनाए। लखनऊ की शुरुआत बेहद शानदार रही। सलामी बल्लेबाज मिचेल मार्श और जोश इंग्लिस ने राजस्थान के गेंदबाजों पर शुरुआत से दबाव बनाए रखा। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।

मार्श ने 57 गेंदों पर 96 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 11 चौके और पांच छक्के शामिल रहे। हालांकि वह शतक से चूक गए और आखिरी ओवर में रन लेने के प्रयास में आउट हो गए। वहीं इंग्लिस ने सिर्फ 29 गेंदों में 60 रन बनाए। उनकी पारी में सात चौके और तीन छक्के शामिल रहे। मध्यक्रम में कप्तान ऋषभ पंत ने 35 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। निकोलस पूरन ने 16 रन बनाए, जबकि आयुष बदोनी खाता नहीं खोल सके। राजस्थान की ओर से यश राज पुंजा ने दो विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर को एक सफलता मिली।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire