Top
Begin typing your search above and press enter to search.

RR vs GT IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

RR vs GT IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी करने का फैसला, जानें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
X

RR vs GT IPL 2025: जयपुर: आईपीएल 2025 का 47वां मुकाबला आज राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच हो रहा है। गुजरात टाइटंस इस मैच में प्लेऑफ की दौड़ में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहती है, जबकि राजस्थान रॉयल्स जीत की पटरी पर लौटने की कोशिश में है। राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

RR vs GT IPL 2025: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड:

दोनों टीमों के बीच अब तक 7 आईपीएल मैच खेले गए हैं, जिसमें गुजरात टाइटंस ने 6 में जीत दर्ज की है, जबकि राजस्थान रॉयल्स केवल 1 बार जीत सकी है। जयपुर में खेले गए 2 मुकाबलों में भी राजस्थान को हार का सामना करना पड़ा है।

RR vs GT IPL 2025: पिच रिपोर्ट:

सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच हाई-स्कोरिंग नहीं है। यहां 170-180 का स्कोर प्रतिस्पर्धी माना जाता है। पिच पर उछाल कम है और बाउंड्रीज लंबी होने से बल्लेबाजी और गेंदबाजी में संतुलन रहता है। बल्लेबाजों को संभल कर पिच को पढ़कर खेलना होगा, चाहे वे पहले बल्लेबाजी करें या लक्ष्य का पीछा करें।

RR vs GT IPL 2025: मौसम की जानकारी:

मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने की उम्मीद है। सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक 59 आईपीएल मैच हुए हैं, जिनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 21 और लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 38 मैच जीते हैं।

RR vs GT IPL 2025: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

RR vs GT IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नीतीश राणा, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरॉन हेटमायर, जोफ्रा आर्चर, वानिंदु हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, आकाश मधवाल, संदीप शर्मा।

RR vs GT IPL 2025: गुजरात टाइटंस की प्लेइंग 11: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, वाशिंगटन सुंदर, राशिद खान, आर साई किशोर, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire