भोपाल में शुरू हुई गुलाब प्रदर्शनी,300 वैरायटी के गुलाबों की खुशबू से महकी राजधानी
इस अवसर पर उद्यान तथा गमला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।

MP News : भोपाल। राजधानी भोपाल के लिंक रोड नंबर एक स्थित गुलाब उद्यान में आज से गुलाब प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है।प्रदर्शनी का शुभारंभ सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण और उद्यानिकी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने किया। प्रदर्शनी में 300 वैरायटी के गुलाब शामिल किए गए हैं, जिनसे राजधानी भोपाल महक रहा है। मप्र रोज सोसायटी और संचालनालय उद्यानिकी व खाद्य प्रसंस्करण की ओर से आयोजित 44वीं गुलाब प्रदर्शनी के पहले दिन शहर भर के लोग पहुंचे। इस अवसर पर उद्यान तथा गमला प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया जाएगा।
MP News : गुलाब प्रदर्शनी में इस बार पहली बार 11 नई वैरायटी देखने को मिल रही है। इनमें कट फ्लावर में 5 नए तरह के फूल दिखने को मिले है, जिसमें सबसे खास मिस समर स्रो है। इस सफेद रंग के गुलाब को बेल्जियम के मार्टिन विसर्स ने हाईब्रिड कर तैयार किया था। शहर के गार्डन्स में तैयार गुलाब के पौधों की करीब 300 से ज्यादा वैरायटी गुलाब प्रदर्शनी में देखने को उपलब्ध है। पहली बार, बेबी पिंक कलर का स्वीट एवलांच गुलाब एग्जीबिशन में शामिल हुआ है। यह गुलाब इन दिनों वेडिंग गार्डलैंड का मोस्ट डिमांडिंग फूल है। इसके अलावा जुमिलिया, ब्लश, सोलायर, मार्वेल, व्हाइट एवलांच रोज भी एग्जीबिशन में आने वाले पॉटेड प्लांट्स में दिखेंगे।
MP News : वहीं, कट फ्लावर में इस बार 5 नई वैरायटी शामिल की गई है, इनमें मिड समर स्त्रो, ब्राइट एंड ब्रीजी, टोई टोई टोई, कैंडी केन कॉकटेल और आर्कटिक ब्लू रोज शामिल हैं। पहली बार मप्र रोज सोसायटी भोपाल दो गार्डन्स को एडॉप्ट कर इन्हें वर्ल्ड समिट के लिए तैयार करेगी। इसमें एक बीएचईएल का नेहरू रोज गार्डन है और दूसरा है विधानसभा के भीतर का गार्डन। इन दिनों गार्डन के कंसल्टेशन के लिए एमओयू साइन किया गया है और 2028 तक इन दोनों गार्डन में कौन सी मिट्टी या खाद का इस्तेमाल होगी, किस वैरायटी के गुलाब लगाए जाएंगे, इनकी देखभाल कैसे होगी, यह सारी जिम्मेदारी और कंसल्टेशन एमपी रोज सोसायटी उठाएगी।


