Breaking News
CG News : हाथी शावकों के शव मिलने का मामला, 3 संदिग्ध हिरासत में, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगी खुलासा
IPL 2026 Full Squad: आईपीएल 2026 के सभी 10 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें कौन से टीम में कौन से धुरंधर
LPG Crisis In India: गैस की किल्लत के बीच भारत की मदद को आगे आया यह देश, LNG सप्लाई का दिया प्रस्ताव
Create your Account
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी के घर के बाहर फायरिंग, जुहू में सनसनी, पुणे से 4 संदिग्ध गिरफ्तार
Rohit Shetty: मुंबई: बॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास 'शेट्टी टावर' के बाहर रविवार देर रात फायरिंग की घटना ने फिल्म जगत और पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया। घटना के समय रोहित शेट्टी घर के अंदर मौजूद थे, लेकिन खुशकिस्मती से कोई घायल नहीं हुआ।
Rohit Shetty: जुहू पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज में एक हमलावर बाइक से आकर पैदल फायरिंग करता दिखा, जिसके बाद वह फरार हो गया। मुंबई पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट की धाराओं में एफआईआर दर्ज की। मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच को जांच सौंपी गई, जिसने 12 सदस्यीय स्पेशल टीम गठित की।
Rohit Shetty: रोहित शेट्टी का बयान दर्ज किया गया, जिसमें उनसे धमकी या संदिग्ध व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की गई। जांच में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का कनेक्शन संदिग्ध माना जा रहा है, क्योंकि फायरिंग का तरीका सलमान खान के घर पर 2024 की घटना से मिलता-जुलता है। गैंग से जुड़े कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स ने जिम्मेदारी ली और आगे धमकी भी दी।
Rohit Shetty: पुणे पुलिस ने वारजे, कर्वेनगर और धायरी इलाकों से 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जो कुख्यात गैंग से जुड़े बताए जा रहे हैं। इन आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंपा जाएगा। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से सैंपल एकत्र किए हैं।
Rohit Shetty: पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है, जिसमें गैंगस्टर लिंक, व्यक्तिगत दुश्मनी और अन्य संभावनाएं शामिल हैं। बॉलीवुड में ऐसी घटनाएं चिंता बढ़ा रही हैं, जहां पहले सलमान खान, कपिल शर्मा और दिशा पाटनी जैसे सेलेब्स के घरों के बाहर भी फायरिंग हो चुकी है।
Related Posts
More News:
- 1. MP News : ट्रेन के वॉशरूम में मिली जज की पत्नी की लाश, साइलेंट हार्ट अटैक से मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव
- 2. CG News : ‘छल्ला’ लुटेरा गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 6 गिरफ्तार, नगदी और बाइक बरामद
- 3. Punjab Kings launch New Jersey: आईपीएल 2026 से पहले पंजाब किंग्स ने लॉन्च की नई जर्सी, कप्तान श्रेयस अय्यर का दिखा नया अंदाज
- 4. CG News : हाथी का आतंक, उपार्जन केंद्र में घुसकर मंडी प्रभारी को कुचला, पत्नी ने भागकर बचाई जान
Leave a Comment
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Popular post
Live News
Latest post
You may also like
Subscribe Here
Enter your email address to subscribe to this website and receive notifications of new posts by email.

