Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Rohit Sharma Retires from Test Cricket: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

Rohit Sharma Retires from Test Cricket: इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका, कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा
X

Rohit Sharma Retires from Test Cricket: नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और ‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। यह घोषणा उन्होंने इंग्लैंड दौरे से पहले की, जिससे उनके टेस्ट करियर को लेकर चल रही अटकलों पर पूर्ण विराम लग गया। रोहित ने अपना आखिरी टेस्ट मैच 26 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। लेकिन वनडे में ‘हिटमैन’ का जलवा अभी भी बरकरार रहेगा।

Rohit Sharma Retires from Test Cricket: टेस्ट करियर:

‘हिटमैन’ की चमक रोहित ने टेस्ट क्रिकेट में अपने करियर की शुरुआत 2013 में वेस्टइंडीज के खिलाफ की थी। उन्होंने 67 टेस्ट मैचों में 12 शतक और 18 अर्धशतकों की मदद से 4301 रन बनाए, जिसमें उनका बल्लेबाजी औसत 40.57 रहा। बतौर ओपनर अपनी दूसरी पारी में रोहित ने कई यादगार पारियां खेलीं और भारत को महत्वपूर्ण जीत दिलाईं।



Rohit Sharma Retires from Test Cricket: कप्तानी का अंत, सीमित ओवरों में जारी रहेगा सफर

रोहित ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया है, लेकिन वह सीमित ओवरों के प्रारूप में कप्तानी और बल्लेबाजी जारी रखेंगे। उनके इस फैसले के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी किसी नए चेहरे को सौंपी जाएगी। इंग्लैंड के खिलाफ आगामी पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए बीसीसीआई जल्द ही नए कप्तान और टीम की घोषणा करेगी।

Rohit Sharma Retires from Test Cricket: अगला टेस्ट कप्तान कौन?

रोहित के संन्यास के बाद अब चर्चा है कि भारतीय टेस्ट टीम का अगला कप्तान कौन होगा। जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, शुभमन गिल और ऋषभ पंत के नाम संभावित दावेदारों में शामिल हैं।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire