Top
Begin typing your search above and press enter to search.

Robbery Busted : शराब दुकान में 3.51 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, झारखंड से 8 आरोपी गिरफ्तार...

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि अपराधियों की कोई भी संदिग्ध गतिविधि पकड़ी जा सके।

Robbery Busted : शराब दुकान में 3.51 करोड़ की डकैती का पर्दाफाश, झारखंड से 8 आरोपी गिरफ्तार...
X

Robbery Busted : कालाहांडी/गरियाबंद। ओडिशा के कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में स्थित एक देशी शराब दुकान में हुई 3.51 करोड़ रुपये की डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। कालाहांडी एसपी जी अभिलाष ने मामले में झारखंड के 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से लूटी गई पूरी नकद राशि के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बोलेरो और हथियार भी जब्त कर लिए गए हैं।

Robbery Busted : इस डकैती की जड़ें 5 महीने पहले की एक घटना से जुड़ी हैं। दरअसल, धर्मगढ़ स्थित शराब दुकान के भट्ठी मैनेजर ने झारखंड के चांदहो जिले के निवासी अनुज कुमार को नौकरी से निकाल दिया था। इसी बात से नाराज होकर अनुज ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर डकैती की साजिश रची। आखिरकार, 30 जनवरी को इन लोगों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। कालाहांडी पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जब्त की गई 3.51 करोड़ रुपये की राशि के स्रोत की जांच कर रही है।

Robbery Busted : पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपियों ने इतनी बड़ी नकद राशि कहां और कैसे रखी थी। इस मामले के सामने आने के बाद गरियाबंद जिले की सीमावर्ती पुलिस भी सतर्क हो गई है और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। हालांकि, पुलिस ने इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन यह भी संभावना जताई जा रही है कि इस डकैती में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और इस पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है।

Robbery Busted : गरियाबंद बॉर्डर पर बढ़ाई गई सतर्कता-
इस डकैती के खुलासे के बाद गरियाबंद और ओडिशा की सीमावर्ती पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सीमाओं पर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि अपराधियों की कोई भी संदिग्ध गतिविधि पकड़ी जा सके।


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire