Top
Begin typing your search above and press enter to search.
ताजा खबर

गुजरात की तर्ज पर बनेंगी एमपी की सड़कें, PWD मंत्री राकेश सिंह, सीएम सहित विभागीय अधिकारियों से की मुलाकात...

मध्यप्रदेश के मंत्री राकेश सिंह और उनके साथियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की।

गुजरात की तर्ज पर बनेंगी एमपी की सड़कें, PWD मंत्री राकेश सिंह, सीएम सहित विभागीय अधिकारियों से की मुलाकात...
X

MP News : भोपाल। अब मध्यप्रदेश में भी गुजरात की तर्ज पर सड़क निर्माण में नई तकनीकों का उपयोग किया जाएगा। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अगुवाई में मध्यप्रदेश लोक निर्माण विभाग का एक 15 सदस्यीय दल गुजरात के अध्ययन दौरे पर गया। इस दौरे के दौरान दल ने सड़क और भवन निर्माण में उच्च गुणवत्ता और दीर्घकालिक स्थायित्व सुनिश्चित करने के लिए गुजरात में इस्तेमाल हो रही ग्लासग्रिड, जियोग्रिड और कॉपर स्लैग जैसी तकनीकों का अध्ययन किया। मध्यप्रदेश के मंत्री राकेश सिंह और उनके साथियों ने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से मुलाकात की।

MP News : यह बैठक गुजरात में सड़क और भवन निर्माण से संबंधित विभिन्न पहलुओं, बेस्ट प्रैक्टिसेज, और नवाचारों पर विस्तृत चर्चा का हिस्सा थी। गुजरात के लोक निर्माण विभाग ने अपनी योजनाओं, नीतियों और नवीनतम निर्माण तकनीकों की जानकारी दी, जिनमें प्रमुख रूप से रोड असेट मैनेजमेंट सिस्टम, कोर रोड नेटवर्क, ग्रीन हाईवे पहल, मास्टर प्लान 2031, पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप, और गुणवत्ता नियंत्रण शामिल थे। इसके अलावा, दल को निर्माण परियोजनाओं की रियल-टाइम मॉनिटरिंग के लिए IT आधारित प्रबंधन प्रणालियों जैसे रोड असेट मैनेजमेंट सिस्टम, वर्क मॉनिटरिंग सिस्टम और पोटहोल रिपोर्टिंग सिस्टम की जानकारी दी गई।

MP News : प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री डैशबोर्ड का भी अवलोकन किया, जो गुजरात में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण उपकरण है। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा, "गुजरात में अपनाई गई तकनीकें और नवाचार काफी प्रभावी हैं, जिन्हें अब मध्यप्रदेश में भी लागू किया जाएगा। इससे राज्य में सड़क निर्माण की गुणवत्ता में सुधार होगा और परियोजनाओं की समयबद्धता सुनिश्चित होगी।"


Next Story
All Rights Reserved. Copyright @2019
Powered By Hocalwire